इस खास शो में ज्योतिष शैलेंद्र पांडे अक्षय नवमी पर्व का महत्व बता रहे हैं. ज्योतिष के अनुसार अक्षय नवमी का पर्व आंवले से संबंध रखता है. इसी दिन कृष्ण ने कंस का वध भी किया था और धर्म की स्थापना की थी. आंवले को अमरता का फल भी कहा जाता है. इस दिन आंवले का सेवन करने से और आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन करने से उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है. इस दिन आंवले के वृक्ष के पास विशेष तरह की पूजा उपासना भी की जाती है. इस बार अक्षय नवमी 12 नवंबर को मनाई जाएगी.
In this episode of Kismat Connection, astrologer Shailendra Pandey explains the significance, puja vidhi for Akshay Navami and much more about it.