scorecardresearch

Pitru Paksha 2023: कौन होते हैं पितृ और क्या होता है पितृपक्ष? ज्योतिष से जानिए

इस खास शो में ज्योतिष शैलेंद्र पांडे पितृपक्ष के बारे में बात कर रहे हैं. ज्योतिष के अनुसार हमारे परिवार के जिन पूर्वजों का देहांत हो चुका है उन्हें हम पितृ मानते हैं. जब तक किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसका जन्म नहीं हो जाता वह सूक्ष्म लोक में रहता है. ऐसा मानते हैं कि इन पितरों का आशीर्वाद सूक्ष्मलोक से परिवारजनों को मिलता रहता है. पितृपक्ष में पितृ धरती पर आकर अपने लोगों पर ध्यान देते हैं और आशीर्वाद देकर उनकी समस्याएं दूर करते हैं. इस बार पितृपक्ष 29 सितंबर से 14 अक्टूबर तक रहेगा.

In this episode of Kismat Connection, astrologer Shailendra Pandey explains all about Pitru Paksha.