scorecardresearch
Advertisement
खेल

Cricket World Cup Final: खिलाड़ियों से लेकर फैंस तक... आपको भावुक कर देंगी वर्ल्ड कप फाइनल की ये तस्वीरें

फाइनल में हार के बाद खिलाड़ी मायूस नजर आए
1/6

दुनिया को क्रिकेट का नया चैंपियन मिल गया है. वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को को हराकर छठी बार इस खिताब पर कब्जा किया. फाइनल में हार के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी रोते हुए दिखाई दिए. फैंस के चेहरों पर भी मायूसी नजर आई. हार के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी रोते हुए दिखाई दिए.

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज हार के बाद भावुक हुए.
2/6

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज खुद अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाए और आंसू पोछते नजर आए.

कप्तान रोहित शर्मा भी भावुक दिखाई दिए
3/6

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भी हार के बाद भावुक हो गए. उनके चेहरे पर मायूसी छाई रही. वो आंसू रोकने की कोशिश कर रहे थे.

टीम इंडिया की हार के बाद फैंस भी मायूस नजर आए
4/6

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया की हार का गम बाद फैंस के चेहरे में साफ दिखाई दिया. स्टेडियम में फैंस मायूस नजर आए.

बच्चे भी मायूस नजर आए.
5/6

स्टेडियम में बच्चों भी टीम इंडिया की हौसलाअफजाई के लिए मौजूद रहे. लेकिन हार के बाद उनके चेहरे पर भी मायूसी छाई रही.

फाइनल में हार के बाद स्टेडियम में मायूसी छाई रही.
6/6

फाइनल में हार का गम खिलाड़ियों की चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था. फैंस भी मायूस थे.