scorecardresearch
Advertisement
खेल

World Cup 2023: सचिन तेंदुलकर से लेकर डेविड बेकहम तक... सेमीफाइनल की शुरुआत से पहले वानखेड़े की इन तस्वीरों ने जीता दिल

इंग्लैंड के दिग्गज फुटबॉलर डेविड बेकहम भी वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे
1/5

वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है. मैच की शुरुआत से पहले वानखेड़े स्टेडियम में कई ऐसे नजारे देखने को मिले, जो क्रिकेट फैंस के दिल में उतर गए. सेमीफाइनल मैच देखने लिए इंग्लैंड के दिग्गज फुटबॉलर डेविड बेकहम भी पहुंचे.

सचिन तेंदुलकर भी सेमीफाइनल मुकाबला देखने पहुंचे.
2/5

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर भी वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला देखने पहुंचे.

सचिन और डेविड बेकहम एक-दूसरे से गले मिले.
3/5

मुकाबला शुरू होने से पहले मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर और इंग्लैंड के दिग्गज फुटबॉलर डेविड बेकहम मैदान पर एक-दूसरे से गले मिले.

विराट कोहली और केन विलियम्सन
4/5

मैच शुरू होने से पहले विराट कोहली और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन एक-दूसरे से बातचीत करते नजर आए. तस्वीर में दोनों काफी खुश दिखाई दे रहे थे.

डेविड बेकहम से मिले भारतीय खिलाड़ी
5/5

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मैदान पर फुटबॉलर डेविड बेकहम से मुलाकात की. इस दौरान सूर्य कुमार यादव भी मौजूद रहे.