scorecardresearch
खेल

IND vs ZIM T20I Most Runs by Indian Batter: भारत-जिम्बाब्वे टी-20 मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कौन है टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज? इस खिलाड़ी ने जड़ा है शतक

Indian Batsmen with the Most Runs in T20 Against Zimbabwe
1/6

1. रनों की बारिश करने वाले बल्लेबाज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 23 जुलाई से हो रहा है. यहां हम आपको बता रहे हैं टी-20 में भारत के कौन से टॉप 5 बल्लेबाज हैं, जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़ और केएल राहुल के नाम शामिल हैं.
 

Abhishek Sharma
2/6

2. अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) 
टी-20 इंटरनेशनल मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में पहले स्थान पर अभिषेक शर्मा हैं. अभिषेक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 6 मैचों की 5 पारियों में 179 रन बनाए हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने शतक भी लगाया है. वह जिम्बाब्वे के खिलाफ 13 चौके और 13 छक्के लगा चुके हैं. 
 

Shubman Gill
3/6

3. शुभमन गिल (Shubman Gill)
टी-20 इंटरनेशनल मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में दूसरे स्थान पर शुभमन गिल है. गिल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 मैचों में 170 रन बनाए हैं. शुभमन गिल ने इस देश के खिलाफ टी-20 में 20 चौके और 5 छक्के लगाए हैं. 
 

Yashasvi Jaiswal
4/6

4. यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal)
टी-20 इंटरनेशनल मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में तीसरे स्थान पर यशस्वी जायसवाल हैं. यशस्वी जायसवाल अब तक जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैच खेलकर 141 रन बनाए हैं. उन्होंने ने इस देश के खिलाफ टी-20 में 17 चौके और 6 छक्के लगाए हैं. 
 

Ruturaj Gaikwad
5/6

5.  ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad)
टी-20 इंटरनेशनल मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में चौथे स्थान पर ऋतुराज गायकवाड़ हैं.  ऋतुराज गायकवाड़ ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अब तक 4 मैचों की 3 पारियों में 133 रन बनाए हैं. ऋतुराज गायकवाड़ ने इस देश के खिलाफ टी-20 मैचों में 16 चौके और 4 छक्के लगाए हैं.
 

KL Rahul
6/6

5. केएल राहुल (KL Rahul)
टी-20 इंटरनेशनल मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में पांचवें स्थान पर केएल राहुल हैं. केएल राहुल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अब तक 4 मैच खेलकर 120 रन बनाए हैं. उन्होंने  ने इस देश के खिलाफ टी-20 मैचों में 8 चौके और 6 छक्के लगाए हैं.