scorecardresearch

इस लड़की की बैटिंग के कायल हुए सचिन तेंदुलकर, सूर्यकुमार की तरह लगा रही 360°शॉट

क्रिकेट जगत के कई लोगों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया है. इस वीडियो को शेयर करने वालों में सचिन तेंदुलकर भी हैं.

Advertisement
Mumal Mehar Mumal Mehar

मूमल मेहर नाम की 14 साल की लड़की के वीडियो ने इंटरनेट पर तूफान मचा दिया है. लड़की का जो वीडियो सामने आया है उसमें वो सूर्यकुमार की तरह हैरतअंगेज शॉट्स खेल रही है. लड़की राजस्थान के बाड़मेर की रहने वाली है और क्रिकेट की बहुत बड़ी फैन है. वो 8वीं में पढ़ती है. मेहर को क्रिकेट खेलने का खूब शौक है. रोजाना स्कूल से लौटने के बाद गांव के बच्चों के साथ क्रिकेट खेलती है.  

वीडियो में वह mindboggling strokes खेलती दिख रही है. क्रिकेट जगत के कई लोगों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया है. इस वीडियो को शेयर करने वालों में सचिन तेंदुलकर भी हैं.

सचिन ने एन्जॉय की बैटिंग

14 वर्षीय बच्ची की तारीफ करते हुए सचिन ने लिखा है, कल ही तो ऑक्शन हुआ और आज मैच भी शुरू...क्या बात है...तुम्हारी बैटिंग को मैंने काफी एन्जॉय किया. सोशल मीडिया पर लोग मूमल की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. वहीं कुछ लोगों ने सचिन को सलाह भी दी है कि वे लड़की की मदद के लिए आगे आएं.

 

स्वाति मालीवाल ने भी की तारीफ

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी ट्विटर पर वीडियो साझा किया और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से अनुरोध किया कि वह बच्ची को सही मंच प्रदान करें ताकि वह बड़ी होकर भारत की जर्सी पहन सके.

 

सोमवार को करीब 6 घंटे चली नीलामी में स्मृति मंधाना सबसे महंगी खिलाड़ी बनी हैं. उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.40 करोड़ में खरीदा है. बीते रोज हुए ऑक्शन में 87 खिलाड़ी खरीदी गईं. इनमें 30 विदेशी और 57 भारतीय खिलाड़ी शामिल रहीं.