scorecardresearch

FIFA WORLD CUP 2022: फीफा की सूची में शामिल हुए भारत के 18 रेफरी, 14 पुरुषों के अलावा, 4 महिलाएं हैं शामिल

18 रेफरी की कुल सूची में से चार महिलाएं शामिल हैं, जिसमें दो रेफरी और दो सहायक रेफरी हैं. वहीं कुल सूची में 14 पुरुष भी शामिल हैं, जिसमें छह रेफरी और आठ सहायक रेफरी हैं. 

फीफा की सूची में शामिल हुए भारत के 18 रेफरी फीफा की सूची में शामिल हुए भारत के 18 रेफरी
हाइलाइट्स
  • तेजस नागवेनकर, श्रीकृष्ण कोयंबटूर रामास्वामी का नाम है शामिल

  • महिलाओं में रंजीता देवी टेकचम, कनिका बर्मन का नाम शामिल

खेल जगत में धीरे-धीरे भारत का डंका बज रहा है. 2022 फीफा रेफरी अंतरराष्ट्रीय सूची के लिए 18 भारतीय रेफरी चुने गए हैं. विस्तृत सूची में वे अधिकारी शामिल हैं जो रेफरी और सहायक रेफरी होने के योग्य हैं.

फीफा की सूची में शामिल हुए 18 रेफरी
18 रेफरी की कुल सूची में से चार महिलाएं शामिल हैं, जिसमें दो रेफरी और दो सहायक रेफरी हैं. वहीं कुल सूची में 14 पुरुष भी शामिल हैं, जिसमें छह रेफरी और आठ सहायक रेफरी हैं. 

14 पुरुष रेफरी हैं शामिल
पुरुष रेफरी में तेजस नागवेकर, श्रीकृष्ण कोयंबटूर रामास्वामी, रोवन अरुमुघन, क्रिस्टल जॉन, प्रांजल बनर्जी और वेंकटेश रामचंद्रन के नाम शामिल हैं. वहीं पुरुष सहायक रेफरी में  सुमंत दत्ता, एंटनी अब्राहम, टोनी जोसेफ लुइस, वैरामुथु परशुरामन, समर पाल, कैनेडी सपम, अरुण शशिधरन पिल्लई और असित कुमार सरकार के नाम शामिल हैं.

4 महिला रेफरी हैं शामिल
आज की दुनिया में महिलाएं भी पुरुषों से किसी मायने में कम नहीं हैं. महिला रेफरी में रंजीता देवी टेकचम, कनिका बर्मन का नाम शामिल है. वहीं महिला सहायक रेफरी में उवेना फर्नांडिस और रियोहलंग धर के नाम शामिल हैं.