Yuvraj Singh and Abhishek Sharma
Yuvraj Singh and Abhishek Sharma
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया को जबरदस्त जीत दिलाई. इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने तूफानी शतक बनाया. इस दौरान उन्होंने 15 गेंदों में 50 रन बनाए और 35 गेंदों में शतक बनाया. अभिषेक शर्मा की पारी को लेकर युवराज सिंह के कमेंट की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है. युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा से मजे लिए. लेकिन विस्फोटक बल्लेबाज ने भी इसका जवाब दिया.
युवराज सिंह का मजाकिया अंदाज-
अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया. लेकिन वो युवराज सिंह के 12 गेंदों में 50 रन बनाने के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए. इसके बाद युवराज सिंह को मौका मिल गया अपने छोटे भाई जैसे दोस्त के मजे लेने का. युवराज सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्वीट किया कि वह अभी भी 12 गेंदों में 50 रन नहीं बना पाए हैं. इसके साथ ही युवराज सिंह ने ये भी लिखा कि ऐसा लग रहा है कि दो बाएं हाथ के बल्लेबाज घर के पिछवाड़े में बल्लेबाजी कर रहे हैं. इसके साथ ही उनन्होंने हंसी-मजाक वाली इमोजी शेयर की. युवराज सिंह के इस मजाकिया ट्वीट की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. इसकी चर्चा न्यूजीलैंड तक पहुंच गई.
अभिषेक शर्मा का जवाब-
इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए अभिषेक शर्मा से जब युवराज सिंह के मजाक के बारे में पूछा गया कि उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि युवी पाजी उस समय किस तरह की क्रिकेट खेल रहे थे. लेकिन यह बिल्कुल भी आसान नहीं है. अगर कोई बल्लेबाज मैदान पर जाकर उस तरह बल्लेबाजी करना चाहता है तो यह आसान नहीं होता. आप मैदान पर जाकर 12 गेंदों में 50 रन नहीं बना सके, ऐसा कभी-कभार ही होता है.
टीम को जीत तक पहुंचाना मकसद- अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका और वैभव सूर्यवंशी का मकसद व्यक्तिगत रिकॉर्ड बनाना नहीं था. हमारी कोशिश थी कि पावरप्ले में तेजी से रन बनाकर टीम की जीत की स्थिति में पहुंचाया जाए. उन्होंने कहा कि मैच जीतना सबसे जरूरी है और यही रणनीति वे रणनीति पूरी सीरीज में अपनाना चाहते हैं.
पहले भी युवराज सिंह दे चुके हैं चैलेंज-
ये पहला मौका नहीं है, जब युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा के मजे लिए हैं. उन्होंने इससे पहले भी ऐसा किया था. 25 जनवरी 2026 को भी उन्होंने ऐसा ही किया था. युवराज सिंह ने उस समय भी ट्वीट किया था कि 12 गेंदों में 50 रन अभी भी नहीं बना पाए, हां ना? बढ़िया खेल. ऐसे ही प्रदर्शन करते रहो.
आपको बता दें कि उस दिन न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया मैदान पर उतरी थी और न्यूजीलैंड के 153 रन के स्कोर को सिर्फ 10 ओवर में हासिल कर लिया था. अभिषेक शर्मा ने उस मुकाबले में 20 गेंदों पर 68 रन बनाए थे. उस दौरान उन्होंने 5 छक्के और 7 चौके लगाए थे.
ये भी पढ़ें: