scorecardresearch

डेढ़ लाख के बैट चोरी, क्रिकेटर दीपक चाहर की चोरों से अपील, Video Viral

मशहूर क्रिकेटर दीपक चाहर के 3 बैट चोरी हो गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और अपना दुख सुनाया. उन्होंने कहा कि चोर को ये भी नहीं पता है कि ये बैट कितने के हैं? क्रिकेटर ने बैट लौटाने की अपील की है.

Advertisement
Deepak Chaahar (Photo/@deepak_chahar9) Deepak Chaahar (Photo/@deepak_chahar9)

उत्तर प्रदेश में आगरा के शास्त्रीपुरम ग्राउंड से भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर के तीन महंगे क्रिकेट बैट चोरी हो गए. दीपक के मुताबिक, चोरी हुए तीनों बैट प्लेयर एडिशन के हैं और उनकी कुल कीमत करीब 1.5 लाख रुपये है. घटना के बाद दीपक चाहर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर चोर से बैट वापस करने की अपील की है.

दीपक चाहर का 49 सेकंड का वीडियो वायरल-
दीपक चाहर का यह 49 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को अब तक करीब 70 लाख बार देखा जा चुका है. वीडियो में दीपक ने पूरे मामले को हल्के-फुल्के अंदाज में बताते हुए कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि अब क्या किया जाए.

दीपक ने वीडियो में क्या कहा?
वीडियो में दीपक चाहर ने कहा कि कल शाम को मेरे तीन बैट, प्लेयर एडिशन के, यहां से चोरी हो गए. बहुत अच्छे बैट थे. जो चोरी करके ले गया है, उसको पता भी नहीं है कि ये कितने महंगे बैट थे. डेढ़ लाख रुपये के तीन बैट थे.

इसके बाद दीपक चोर को संबोधित करते हुए कहते हैं कि अगर उसे बैट बेचने हैं तो शायद उसे उनकी सही कीमत भी नहीं मिलेगी. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि भाई, मुझसे ही ले लेता कुछ पैसे, मैं दे देता.

इसके बाद दीपक ने कहा कि इस टाइम पर या तो पुलिस में शिकायत करूं, या योगी जी के पास जाऊं, या मोदी जी के पास जाऊं. या फिर सीधा भगवान से ही रिक्वेस्ट करूं कि भाई, जो भी चुराकर ले गया है, उसको बुद्धि दे और मेरा बैट दे जाए.

बैट वापस करने की अपील-
दीपक ने चोर से बैट वापस करने की अपील करते हुए यह भी कहा कि वह इसके बदले उसे पैसे देने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह अपनी बैट कंपनी SS से नए बैट भी मंगा सकते हैं.

दीपक चाहर का क्रिकेट करियर-
दीपक चाहर ने भारत के लिए 13 वनडे में 16 विकेट और 25 टी20 इंटरनेशनल में 31 विकेट लिए हैं. उन्होंने भारत के लिए आखिरी वनडे दिसंबर 2022 और आखिरी टी20 इंटरनेशनल दिसंबर 2023 में खेला था.

आईपीएल में दीपक चाहर इस समय मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं. इससे पहले वह छह सीजन तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले. उन्होंने 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के साथ आईपीएल डेब्यू किया था. आईपीएल में अब तक वह 103 मैचों में 96 विकेट ले चुके हैं.

ये भी पढ़ें: