scorecardresearch

एक गोल्ड, एक वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक दमदार प्रदर्शन... एक दिन में भारतीय क्रिकेट की 3 टीमों का कमाल

22 सितंबर को भारतीय क्रिकेट की 3 टीमों एक दिन में अलग-अलग मुकाबलों में मैदान में उतरी. एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल जीता. जबकि पुरुष क्रिकेट टीम ने टी20 में 200वीं जीत दर्ज करके इतिहास रच दिया. उधर, इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच टेस्ट मैच चल रहा है.

Advertisement
Team India Team India

क्रिकेट की दुनिया में भारत का दबदबा है. क्रिकेट भारत का आत्मा है. 22 सितंबर का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक रहा. इस दिन भारतीय क्रिकेट की 3 टीमें एक साथ मैदान में अपना दम दिखाया. इन टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया. एक तरफ एशियन गेम्स में महिला टीम ने गोल्ड मेडल जीता तो पुरुष टीम ने 200वीं टी20 मैच में जीत हासिल की. उधर, इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच टेस्ट मुकाबला चल रहा है.

एक दिन, क्रिकेट में भारत के 3 मुकाबले-
देश की 3 क्रिकेट टीमें एक दिन ही तीन अलग-अलग मुकाबलों में अपना दम दिखाया. एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल जीता. महिला खिलाड़ियों ने श्रीलंका की टीम को फाइनल में हराया. जबकि पुरुष क्रिकेट टीम ने जापान के खिलाफ टी20 मुकाबले में जीत दर्ज की. टी20 मैचों में ये भारत की 200वीं जीत थी. उधर, पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिय ए के खिलाफ इंडिया ए की टीम मैदान में उतरी.

एशियन गेम्स में क्रिकेट में गोल्ड मेडल-
एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. 20 ओवर में टीम इंडिया ने 216 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में श्रीलंका की टीम ऑलआउट हो गई और टीम इंडिया ने 147 रनों से मुकाबला जीत लिया. स्मृति मंधाना ने 79 रन बनाए. जबकि ऋचा घोष ने 49 रनों की पारी खेली.

जापान को भारत ने हराया-
इस दिन पुरुष क्रिकेट टीम ने जापान के खिलाफ टी20 मुकाबले में मैदान में उतरी. हालांकि बारिश के चलते ये मुकाबला सिर्फ 5 ओवर का खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने 2 रनों से जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 32 रन बनाए. इसके जवाब में जापान की टीम 30 रन ही बना सकी. टीम इंडिया की ये जीत टी20 मैचों में 200वीं जीत थी. टीम इंडिया 200 टी20 मुकाबलों में जीत दर्ज करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है.

इंडिया ए का ऑस्ट्रेलिया ए से मुकाबला-
भारतीय क्रिकेट टीम का तीसरा मुकाबला पुडुचेरी में चल रहा है. भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए की टीमें आमने-सामने हैं. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले दिन टीम इंडिया ने 257 रन बनाए. जबकि टीम इंडिया 5 विकेट गिरे. कुमार कुशाग्र ने 82 रनों की पारी खेली.

ये भी पढ़ें: