scorecardresearch

Asian Games 2026: 1951 से लेकर 2023 तक... भारत का एशियन गेम्स में कैसा रहा प्रदर्शन, इंडिया ने कितने जीते मेडल 

India's performance at the Asian Games: एशियाई गेम्स 2026 की शुरुआत जापान में 19 सितंबर 2026 से होने जा रही है. भारतीय एथलीट्स से इस बार पदकों की संख्या बढ़ाने की उम्मीद है. यहां आप जान सकते हैं 1951 से लेकर 2023 तक भारत ने कितने पदक जीते हैं. 

Advertisement
Asian Games 2026 Asian Games 2026

एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) का आयोजन जापान के आइची और नागोया प्रांत में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक होना है. भारतीय एथलीट्स एशियन गेम्स में मेडल जीतने के लिए तैयार हैं. इस बार पदकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है. हम आज आपको बता रहे हैं एशियाई खेलों में भारत ने 1951 से लेकर 2023 तक कितने पदक जीते हैं. आपको मालूम हो कि एशियन गेम्स की शुरुआत साल 1951 में हुई थी. एशियाई खेलों के पहले संस्करण का आयोजन भारत की राजधानी नई दिल्ली में हुआ था. उसके बाद से इसका आयोजन हर चार साल के बाद होता है. भारत ने अब तक दो बार साल 1951 और 1982 में एशियन गेम्स की मेजबानी की है.

चीन के नाम है सबसे अधिक पदक 
एशियन गेम्स में सबसे अधिक पदक जीतने के मामले में चीन पहले स्थान पर है. चीन ने अबतक 1674 गोल्ड मेडल, 1105 रजत और 791 कांस्य पदकों के साथ कुल 3570 मेडल अपने नाम किए हैं. एशियाई खेलों में अभी तक सिर्फ तीन देश 1000 पदक के आंकड़े को छू सके हैं. इसमें चीन के आलावा जापान (3200 से ज्यादा पदक) और साउथ कोरिया (2400 से अधिक मेडल) शामिल हैं.

भारत ने अभी तक जीते हैं 779 मेडल 
भारत ने एशियन गेम्स के इतिहास में अभी तक कुल 779 मेडल अपने नाम किए हैं. इसमें सबसे अधिक पदक एथलेटिक्स से आए हैं. भारत ने एथलेटिक्स अब तक 85 गोल्ड, 102 सिल्वर और 96 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं.

एशियन गेम्स 2023 में भारत ने लगाया था पदकों शतक 
आपको मालूम हो कि भारत ने साल 1951 में आयोजित पहले एशियन गेम्स में कुल 51 पदक जीतकर दूसरे स्थान पर रहा था. इसमें 15 गोल्ड मेडल, 16 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे. एशियन गेम्स 2023 में भारत ने सबसे अधिक पदक अपने नाम किया था. एशियन गेम्स 2023 में भारत ने शतकों का पदक लगाया था. भारत 28 गोल्ड मेडल, 38 रजत और 41 कांस्य पदकों के साथ कुल 107 मेडल जीते थे. 

भारत ने 6 बार 50 पदकों का आंकड़ा किया है पार
भारत ने साल 1951 में खेले गए पहले एशियन गेम्स लेकर अभी तक कुल 6 बार 50 पदकों का आंकड़ा पार किया है. भारत ने एशियन गेम्स 1982 में 57 मेडल, एशियन गेम्स 2006 में 53 पदक, एशियन गेम्स 2010 में 65 मेडल, एशियन गेम्स 2014 में 57 मेडल, एशियन गेम्स 2018 में 70 मेडल और एशियन गेम्स 2023 में 107 पदक अपने नाम किए हैं. 

भारत ने एशियन गेम्स में किस खेल में जीते कितने पदक  
भारत ने एशियन गेम्स में अभी तक शूटिंग में 16 गोल्ड मेडल, 30 सिल्वर पदक और 34 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 80 पदक जीते हैं. कुश्ती में भारत ने 11 गोल्ड मेडल, 15 सिल्वर मेडल और 39 ब्रॉन्ज सहित कुल 65 मेडल जीते हैं. मुक्केबाजी यानी बॉक्सिंग में भारत ने 9 गोल्ड मेडल, 17 सिल्वर मेडल और 36 ब्रॉन्ज पदकों के साथ कुल 62 मेडल अपने नाम किए हैं. भारत ने टेनिस में 10 गोल्ड मेडल, 7 सिल्वर मेडल और 17 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 34 मेडल अपने नाम किए हैं. भारत ने रोइंग में 2 गोल्ड मेडल, 7 सिल्वर मेडल और 19 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 28 मेडल जीते हैं. भारत ने सेलिंग में 1 गोल्ड मेडल, 8 सिल्वर मेडल और 14 ब्रॉन्ज मेडल सहित कुल 23 मेडल अपने नाम किए हैं.