Amit Panghal
Amit Panghal
CWG 2022 Updates: Commonwealth Games के तीसरे दिन भारतीय वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा और अचिंता शेउली ने क्रमशः 67 किग्रा और 73 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर भारत की झोली में दो और मेडल दिए. भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने भी सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जबकि पुरुष हॉकी टीम ने घाना की चुनौती को दरकिनार करते हुए अपने अभियान की शुरुआत शानदार तरीके से की. बैडमिंटन में भी भारत ने मिश्रित टीम स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है.
भारत ने अब तक कुल 6 पदक जीते हैं, जिनमें से तीन गोल्ड मेडल, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल शामिल है. अब, सभी का ध्यान चौथे दिन पर है जिसमें मुक्केबाज अमित पंघाल अपना दमखम दिखाएंगे. भारतीय पुरुष हॉकी टीम इंग्लैंड के खिलाफ भिड़ेगी जबकि बैडमिंटन में भारतीय पक्ष मिश्रित टीम स्पर्धा में फाइनल में प्रवेश करने की उम्मीद करेगा.
आइए जानते हैं भारतीय समय के अनुसार कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का आज का स्ड्यूल (CWG 2022 Day 4 India Schedule).
लॉन बाउल्स (दोपहर 1 बजे)- महिलाओं के चार सेमी-फाइनल
वेटलिफ्टिंग (दोपहर 2 बजे) - पुरुषों का 81 किग्रा (अजय सिंह), महिलाओं का 71 किग्रा (हरजिंदर कौर 11 बजे)
जूडो (दोपहर 2:30 बजे) - पुरुषों का 66 किग्रा एलिमिनेशन राउंड ऑफ 16 (जसलीन सिंह सैनी बनाम वानुअतु का मैक्सेंस कुगोला), पुरुषों का 60 किग्रा एलिमिनेशन राउंड ऑफ 16 (विजय कुमार यादव बनाम विंस्ले गंगाया), महिलाओं का 48 किग्रा क्वार्टर फाइनल (सुशीला देवी लिकाबम बनाम हैरियट) बोनफेस), महिलाओं का 57 किग्रा एलिमिनेशन राउंड ऑफ 16 (सुचिका तारियाल बनाम रीता रबिंडा)
तैराकी (दोपहर 3:51 ) - पुरुषों की 100 मीटर बटरफ्लाई हीट 6 (साजन प्रकाश), पुरुषों की 100 मीटर बटरफ्लाई सेमीफाइनल (साजन प्रकाश, 12:27AM), पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल (श्रीहरि नटराज, 1:07 AM)
बैडमिंटन (3:30 PM/10 PM)- मिश्रित टीम सेमीफाइनल
स्क्वैश (शाम 4:30 बजे) - महिला एकल प्लेट क्वार्टर फाइनल (सुनैना सारा कुरुविला बनाम टीबीडी), महिला एकल क्वार्टर फ़ाइनल (जोशना चिनप्पा बनाम कनाडा की होली नॉटन, शाम 6 बजे), पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल (स्कॉटलैंड के सौरव घोषाल बनाम ग्रेग लोब्बन, 6 :45 PM)
बॉक्सिंग (4:45 PM)- 48-51 किग्रा से अधिक (16 का राउंड, अमित पंघाल बनाम नामरी बेरी), 54-57 किग्रा से अधिक (16 का राउंड, हुसामुद्दीन मोहम्मद बनाम मोहम्मद सलीम हुसैन, शाम 6 बजे), 75-80 किग्रा से अधिक ( राउंड ऑफ 16, आशीष कुमार बनाम ट्रैविस टापटुएटोआ, दोपहर 1 बजे)
साइकिलिंग (6:32 PM) - महिला कीरिन पहला दौर (त्रियाशा पॉल, सुशीकला अगाशे, मयूरी लुटे), पुरुषों की 40 किमी अंक दौड़ क्वालीफाइंग (नमन कपिल, वेंकप्पा केंगालागुट्टी, दिनेश कुमार, विशाजीत सिंह, 6:52 PM), पुरुषों की 100 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल (रोनाल्डो लैटनजम, डेविड बेकहम, 8:02 PM), महिलाओं की 10 किमी स्क्रैच रेस फाइनल (मीनाक्षी, 9:37 PM)
हॉकी (रात 8:30 बजे) - पुरुष पूल बी - भारत बनाम इंग्लैंड
टेबल टेनिस (11.30PM)-पुरुष टीम सेमिफाइनल (भारत बनाम नाइजिरिया)
पैरा स्वीमिंग- (12:46 PM) - पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल (निरंजन मुकुंदन, सुयश नारायण, जाधव)