scorecardresearch

IND vs SL Tess Series: 3 शतक... 1 अर्धशतक... कुल 610 रन... एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम, शुभमन गिल, केएल राहुल या यशस्वी जायसवाल कौन निकलेगा इससे आगे?

Virat Kohli Record: भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से खेली जानी है. भारत और श्रीलंका के बीच किसी एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है. कोहली ने 2017-18 सीरीज में 610 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 1 अर्धशतक लगाया था. अब देखना है कि 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल, केएल राहुल या यशस्वी जायसवाल इस रिकॉर्ड से आगे निकल पाते हैं या नहीं.

Advertisement
Virat Kohli (File Photo: PTI) Virat Kohli (File Photo: PTI)

Virat Kohli's Record in the Test Series Against Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त 2026 से खेली जानी है. शुभमन गिल के नेतृत्व में टीम इंडिया इस सरीजी को खेलने के लि श्रीलंका पहुंच चुकी है. इस टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में 15 से 19 अगस्त के बीच खेला जाएगा और दूसरा और अंतिम मुकाबला 23 से 27 अगस्त के बीच कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा.

भारत के धाकड़ खिलाड़ी विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जो 9 सालों से उनके नाम है. दरअसल, भारत और श्रीलंका के बीच किसी एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है.  अब देखना है कि 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल, केएल राहुल या यशस्वी जायसवाल इस रिकॉर्ड से आगे निकल पाते हैं या नहीं.

विराट कोहली के नाम है रिकॉर्ड
विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ भारत में 2017-18 में खेली गई 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में रिकॉर्ड बनाया था. कोहली ने इस सीरीज की पांच पारियों में तीन शतक और एक अर्धशतक के साथ कुल 610 रन बनाए थे. इस दौरान विराट कोहली का बल्लेबाजी औसत 152.50 का रहा था और सर्वाधिक स्कोर 243 रन था. विराट कोहली का यह प्रदर्शन आज भी भारत और श्रीलंका के बीच किसी एक टेस्ट सीरीज में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन हैं.

सनथ जयसूर्या दूसरे नंबर पर काबिज 
भारत और श्रीलंका के बीच किसी एक टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर  श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज सनथ जयसूर्या हैं. सनथ जयसूर्या ने साल 1997 में श्रीलंका में भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज की तीन पारियों में दो शतक के साथ कुल 571 रन बनाए थे. इस दौरान जयसूर्या का बल्लेबाजी औसत 190.33 रहा था. आपको मालूम हो कि उस टेस्ट सीरीज में जयसूर्या ने तिहरा शतक जड़ा था. जयसूर्या ने अपने टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 340 रन बनाए थे, जो टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर भी है.

वीरेंद्र सहवाग तीसरे स्थान पर 
भारत और श्रीलंका के बीच किसी एक टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर भारत के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग हैं. वीरेंद्र सहवाग ने 2009-10 में भारत में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 3 टेस्ट मैचों की सीरीज की 4 पारियों में 491 रन बनाए थे. सहवाग ने इस सीरीज में दो शतक और एक अर्धशतक लगाया था. इस दौरान सहवाग का बल्लेबाजी औसत 122.75 रहा था. वीरेंद्र सहवाग इस सीरीज में तिहरा शतक बनाने से सिर्फ 7 रन से चूक गए थे. उनका सर्वोच्च स्कोर 293 रन रहा था.

अब इन बल्लेबाजों पर रहेंगी नजरें
भारत और श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली मौजूदा टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल पर नजरें रहेंगी. अब देखना है कि इन बल्लेबाजों का बल्ला कितना चलता है, वे विराट कोहली के एक टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक रनों के रिकॉर्ड को तोड़ पाते हैं या नहीं. 

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, आकिब नबी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और सारांश जैन. 

श्रीलंका टेस्ट स्क्वॉड
धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरु उदारा, निशान मधुशंका, कामिंडु मेंडिस (उपकप्तान), दिनेश चांदीमल, पसिंदु सूरियाबंदर, सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशरा नुवांथा, मिलान रत्नायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा, विश्वा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका.