scorecardresearch

Vaibhav Suryavanshi Viral Video: एक लड़की के साथ वायरल हो रहा वैभव सूर्यवंशी का वीडियो... क्या है इसके पीछे का सच? फैंस का आ रहा ऐसा रिएक्शन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी एक लड़की के साथ लग्जरी कार से उतरते हुए नजर आ रहे हैं. लोगों ने दावा किया कि वह उनकी गर्लफ्रेंड है. लेकिन हम आपको बताने जा रहे वायरल वीडियो के पीछे का सच.

Vaibhav Suryavanshi Viral Video Vaibhav Suryavanshi Viral Video

चौके-छक्कों की बरसाल करने वाले वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं, लेकिन इस बार बतौर खिलाड़ी नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर उनका नाम एक लड़की के साथ जोड़ा जा रहा. एक वायरल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा, जिसमें वह एक लड़की के साथ लग्जरी कार से उतरते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर जम कर शेयर होने लगा. दावा किया गया कि 15 साल के युवा खिलाड़ी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ थे. वीडियो को देख कर वह किसी इवेंट का लग रहा था. देखते ही देखते वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया और कमेंट सेक्शन में लोगों की प्रतिक्रिया की जम कर बाढ़ आने लगी.

वीडियो में आखिर दिख क्या रहा है?
वायरल वीडियो में एक युवक क्रीम रंग के सूट में नजर आता है, जबकि उसके साथ एक युवती सफेद ड्रेस पहने दिखाई देती है. दोनों कार से उतरते हुए दिखते हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे वैभव सूर्यवंशी की निजी जिंदगी से जोड़कर देखना और शेयर करना शुरू कर दिया. वीडियो की क्वालिटी और एडिटिंग इतनी वास्तविक लग रही है कि पहली नजर में आप भी धोका खा जाएंगे. यही वजह है कि बहुत से लोग इसे सच मान बैठे और वीडियो तेजी से वायरल करने लगे. 

क्या सच में वीडियो में वैभव सूर्यवंशी हैं?
वायरल वीडियो को लेकर जब पड़ताल की गई तो सामने आया कि मामला वैसा नहीं है जैसा सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक यह वीडियो असली नहीं है, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की मदद से बनाया किया गया है. दरअसल अबतक की जानकारी के मुताबिक ये वीडियो 'AIPrompt778' नाम के एक कंटेंट क्रिएटर ने बनाया है. वीडियो में दिखाई देने वाला पूरा सीन AI तकनीक से जनरेट किया गया है. इसका किसी वास्तविक घटना, मुलाकात या व्यक्ति से कोई संबंध नहीं है. इस आईडी पर आपको कई एआई जनरेटेड वीडियो दिख जाएंगे. इससे ये अंदाजा लगाया जा रहा कि इसे बनाने वाले का मकसद इसे रियल टच देना था.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sajid khan (@ai_prompt778)


फैंस ने दिए मजेदार और भावुक रिएक्शन
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर दिलचस्प प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया. वीडियो आने के बाद लोगों ने इसपर मजाकिया कमेंट करना शुरू कर दिया, तो कुछ फैंस भावुक भी नजर आए.

एक यूजर ने लिखा, 'Bhaiya AI ka itna bhi use nahi karna hai, waise ladki achhi nahi hai.'

वहीं दूसरे यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, 'Vaibhav with Vaibhavi.'

एक महिला यूजर ने इमोशनल अंदाज में लिखा, 'My heart break to see this.' साथ ही उसने टूटे दिल वाली इमोजी भी शेयर की.

ये भी पढ़ें