scorecardresearch

एक होटल के 80 कमरे बुक, 200 मेहमानों की मेजबानी की तैयारी... शादी के लिए उत्तराखंड पहुंचे कुलदीप यादव

क्रिकेटर कुलदीप यादव और वंशिका की शादी उत्तराखंड के मसूरी में 14 मार्च को होने वाली है. इसके लिए जोरशोर से तैयारी चल रही है. क्रिकेटर कुलदीप यादव उत्तराखंड पहुंच गए हैं. शादी के लिए शहर का एक मशहूर होटल बुक कर लिया गया है.

Kuldeep Yadav Kuldeep Yadav

भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज कुलदीप यादव 14 तारीख को मसूरी के एक बड़े होटल में शादी करने जा रहे हैं. शादी से पहले वह राजधानी देहरादून के CAU कार्यालय पहुंचे, जहां पर उनका ढोल नगाड़े बजाकर स्वागत किया गया. उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों ने उन्हें माला पहनाकर उनका स्वागत किया और केदारनाथ का प्रसाद भी दिया.

उत्तराखंड पहुंचे कुलदीप यादव-
कुलदीप यादव अपनी शादी समारोह के लिए उत्तराखंड पहुंच गए हैं. शादी की सभी रस्में मसूरी में होगी और परिवार के कुछ सदस्य मसूरी भी पहुंच गए हैं. करीब 200 मेहमानों के आने की उम्मीद है. मेहमानों की लिस्ट में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, गौतम गंभीर, यजुवेंद्र चहल सहित T20 और वनडे क्रिकेट के कई खिलाड़ी मौजूद रहेंगे.

शादी के लिए पूरा होटल बुक-
स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की शादी के लिए मसूरी के प्रतिष्ठित होटल सवाय को पूरी तरह बुक कर लिया गया है. मेहमानों की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए है. अकेले होटल सवाय में 80 कमरे बुक किए गए है. कुलदीप और वंशिका की शादी की रस्में 13 और 14 मार्च को मसूरी के होटल सवाय में संपन्न होंगी.

खाने में क्या-क्या होगा?
होटल के अंदर ही भव्य मंडप और संगीत समारोह के लिए अलग से विशेष व्यवस्था की गई है. शादी में क्रिकेटर उद्योगपति सहित कई दिग्गजों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है. जानकारी के अनुसार खाने की कीमत 6 हजार प्रति प्लेट से भी अधिक है. जिसमें मंडुवे की रोटी लाल चावल और खास पहाड़ी डिशेज का जायका मिलने वाला है. आज से मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू होगा. जिसके लिए लग्जरी इंतजाम किए गए है.

पिछले साल हुई थी सगाई-
क्रिकेटर कुलदीप यादव और वंशिका की सगाई पिछले साल हुई थी. 4 जून 2025 को लखनऊ के एक होटल में सगाई हुई थी. कुलदीप यादव की दुल्हन वंशिका उत्तर प्रदेश के कानपुर की रहने वाली हैं. दोनों एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं. कुलदीप यादव की दुल्हन वंशिका के पिता योगेंद्र सिंह चड्ढा एलआईसी में काम करते हैं. जबकि वंशिका ऑस्ट्रेलिया में काम करती हैं.

(सागर शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: