scorecardresearch

FIFA World Cup 2026: भारत में कब और कहां देख पाएंगे फीफा वर्ल्ड कप के मैच? नोट कर लें टाइमिंग

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने जा रहा है. इस बार फुटबॉल का सबसे बड़ा आयोजन होने जा रहा है. वर्ल्ड कप की शुरुआत 11 जून से होगी और इसका समापन 19 जुलाई को होगा. इस दौरान भारतीय दर्शक भी मुकाबले देख सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि भारत में फैंस फुटबॉल वर्ल्ड कप के मुकाबले कब और कहां देख सकते हैं?

FIFA World Cup 2026 (Photo/ChatGPT AI) FIFA World Cup 2026 (Photo/ChatGPT AI)

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 11 जून से हो रहा है. इस बार इतिहास का सबसे बड़ा आयोजन होने जा रहा है. पहली बार वर्ल्ड कप में 32 की जगह 48 टीमें मैदान पर दमखम दिखाएंगी. इस बार वर्ल्ड कप में 104 मैच खेले जाएंगे. वर्ल्ड कप के मुकाबले 16 अलग-अलग शहरों में आयोजित होंगे. फुटबॉल का महाकुंभ 39 दिनों तक चलेगा. भारत में भी फुटबॉल वर्ल्ड कप को लेकर काफी दीवानगी है. भारत में भी फैंस वर्ल्ड कप के मुकाबले देख सकते हैं. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.

भारत में कहां देख सकते हैं वर्ल्ड कप के मुकाबले?
फुटबॉल के दीवाने भारत में भी फीफा वर्ल्ड कप के मुकाबले देख सकते हैं. फैंस लाइव मैच देख सकते हैं और मैदान पर अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का दमखम देख सकते हैं. भारतीय दर्शक वर्ल्ड कप का प्रसारण जी नेटवर्क और जी5 पर देख सकेंगे. हालांकि भारत में ज्यादातर मुकाबले देर रात ही देखने को मिलेंगे.

कब देख सकते हैं वर्ल्ड कप के मुकाबले?
वर्ल्ड कप का आयोजन अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में संयुक्त तौर पर किया जा रहा है. इसलिए भारतीय दर्शकों को रोनाल्डो, मेसी, एम्बाप्पे जैसे खिलाड़ियों को देखने के लिए देर रात तक जगना पड़ेगा. मेसी को पसंद करने वाले भारतीय दर्शक को रात और सुबह में मैच देखने का मौका मिलेगा. अर्जेंटीना के मुकाबले रात साढ़े 10 बजे और सुबह में 6 बजे के बाद हैं. इसी तरह से रोनाल्डो के फैन रात साढ़े 10 बजे से और सुबह 5 बजे से पुर्तगाल के मैच देख पाएंगे.

कितने बजे से शुरू होंगे मुकाबले-
भारतीय समय के मुताबिक फीफा वर्ल्ड के कई मैच देर रात शुरू होंगे. जबकि कई मैच सुबह तड़के शुरू होंगे. भारतीय समयानुसार वर्ल्ड कप के मुकाबले रात साढ़े 9 बजे, साढ़े 10 बजे और रात साढ़े 12 बजे शुरू होंगे. इसके अलावा सुबह तड़के भी कई मुकाबले खेले जाएंगे. सुबह साढ़े 3 बजे, सुबह साढ़े 6 बजे, सुबह साढ़े 7 बजे और सुबह साढ़े 9 बजे के भी स्लॉट में मैच खेले जाएंगे.

ये भी पढ़ें: