GT vs RCB
GT vs RCB
GT vs RCB IPL 2026 Final Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का फाइनल मुकाबला रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. दोनों ही टीमें दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम करने के इरादे से क्रिकेट मैदान पर उतरेंगी.
आपको मालूम हो कि जीटी साल 2022 में और आरसीबी साल 2025 में आईपीलए का फाइनल मुकाबला जीत चुकी हैं. आरसीबी अपने खिताब की रक्षा करने मैदान पर उतरेगी. RCB और GT के बीच 31 मई को खेले जाने वाले फाइनल मैच में किंग विराट कोहली और प्रिंस शुभमन गिल के बीच भी एक जोरदार मजेदार मुकाबला देखने को मिलेगा. आरसीबी और जीटी के बीच मैच के साथ-साथ विराट कोहली और शुभमन गिल के बीच भी एक मजेदार मुकाबला देखने को मिलेगा। कोहली और गिल दोनों की कोशिश बेहतरीन पारी खेल अपनी टीम को विजेता बनाने की होगी.
आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल के इतिहास में अब तक कुल 9 मैच खेले गए हैं. इसमें से आरसीबी ने 5 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि जीटी ने 4 मैच अपने नाम किए हैं. दोनों टीमों में जीत और हार का अंतर सिर्फ एक मैच का है. ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच रविवार को अहमदाबाद में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. दोनों ही टीमें इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं.
आरसीबी से हिसाब चुकता करना चाहेगी गुजरात टाइटंस
आईपीएल 2026 में आरसीबी और जीटी के बीत 3 बार टक्कर हो चुकी है. इसमें आरसीबी 2-1 से आगे है. पहले क्वालिफायर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम गुजरात टाइटंस को 92 रनों से हरा चुकी है. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 254 रन बनाए थे.
टीम की ओर से रजत पाटीदार ने सिर्फ 33 गेंदों में 93 रनों की शानदार पारी खेली थी. क्रुणाल पांड्या ने 43 रन और विराट कोहली ने 25 गेंदों में 43 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी. इसके जवाब में गुजरात टाइटंस की पूरी टीम सिर्फ 162 रन बना सकी. ऐसे में गुजरात टाइटंस टीम पहले क्वालिफायर में मिली हार का आरसीबी से हिसाब चुकता करना चाहेगी. गुजरात टीम अपने होमग्राउंड पर घरेलू फैंस के सामने खिताब जीतने की कोशिश करेगी लेकिन यह आसान नहीं होगा क्योंकि आरसीबी टीम भी बेहतरीन फॉर्म में है.
लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए लीग स्टेज काफी बेहतरीन रहा. आरसीबी ने 14 मैचों में से 9 मैचों में जीत दर्ज की और कुल 18 प्वाइंट्स हासिल किए. इस दौरान नेट रन रेट 0.783 का रहा, जो बाकी टीमों के मुकाबले काफी ज्यादा है. प्लाइंट्स टेबल में बेंगलुरु टीम पहले स्थान पर ही. उधर, गुजरात टाइटंस की टीम भी 14 में से 9 मैच जीतने में कामयाब रही. उसके भी 18 अंक रहे लेकिन नेट रन रेट के चलते उसने लीग स्टेज को दूसरे नंबर पर खत्म किया. गुजरात टाइटंस का नेट रन रेट 0.695 का रहा है.
दोनों टीमों का स्क्वाड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, देवदत्त पडिक्कल, फिलिप साल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, और सात्विक देसवाल.
गुजरात टाइटंसः शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत (विकेटकीपर), अरशद खान, अशोक शर्मा, जोस बटलर (विकेटकीपर), कॉनर एस्टरहुइजन, गुरनूर बराड़, जेसन होल्डर, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, मोहम्मद सिराज, ग्लेन फिलिप्स, प्रसिद्ध कृष्णा, कैगिसो रबाडा, राशिद खान, साई किशोर, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, इशांत शर्मा, निशांत सिंधु, मानव सुथार, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, ल्यूक वुड और जयंत यादव.