Kavya Maran
Kavya Maran
आईपीएल की टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन 33 साल की काव्या मारन शादी करने जा रही हैं. उनकी शादी तमिल सिनेमा और बॉलीवुड से मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर से हो रही है. अनिरुद्ध के अंकल एक्टर वाईजी महेंद्र ने इसकी जानकारी दी. काव्या मारन आईपीएल के दौरान स्टेडियम में खूब सुर्खियां बटोरती रही हैं.
कौन हैं काव्या मारन?
काव्या मारन आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद टीम की मालकिन हैं. काव्या सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं. काव्या एख सफल इंडियन बिजनेस वूमेन हैं. काव्या मारन बहुत अच्छी स्कॉलर भी रही हैं. उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से संबद्ध लियोनार्ड एन स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए किया है. काव्या ने चेन्नई स्टेला मारिस कॉलेज से बीकॉम की डिग्री हासिल की है.
कितनी अमीर हैं काव्या मारन?
फोर्स के मुताबिक काव्या मारन के पिता कलानिधि मारन की रियल टाइम नेटवर्थ 2.3 बिलियन डॉलर है. अगर रुपए रुपए में बात की जाए तो कलानिधि मारन की रियल टाइम नेटवर्थ 19200 करोड़ रुपए के आसपास है. जबकि दुनिया में अमीरों की लिस्ट में उनका स्थान 1830वां है. काव्या मारन कलानिधि मारन की इकलौती बेटी हैं. अगर काव्या मारन की नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ करीब 50 मिलियन डॉलर है.
काव्या को कारों का बहुत शौक है. उनकी कार कलेक्शन में एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां हैं. इसमें रॉल्स रॉयस फैंटम कार से लेकर बेंटले बेंटायगा और बीएमडब्ल्यू 760LI जैसी लग्जरी कारें शामिल हैं.
कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर?
काव्या कारन की शादी मशहूर म्यूजिक कंपोजर काव्या मारन से होने वाली है. अनिरुद्ध रविचंदर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सफल म्यूजिक कंपोजर हैं. अनिरुद्ध एक्टर रवि राघवेंद्र और डांसर लक्ष्मी के बेटे हैं. अनिरुद्ध की फैमिली दिग्गज एक्टर रजनीकांत की रिश्तेदार है. रजनीकांत की पत्नी लता अनिरुद्ध की मौसी लगती हैं. इस तरह से रजनीकांत अनिरुद्ध के मौसा लगते हैं.
अनिरुद्ध ने पवन कल्याण, महेश बाबू, जूनियर एनटीआर, कमल हासन, विजय, अजित, सूर्या जैसे स्टार्स की फिल्मों में म्यूजिक दिया है. अनिरुद्ध ने हिंदी फिल्मों में भी म्यूजिक दिया है. Why This Kolaveri Di और Zinda Banda जैसे गानों से उनको शोहरत मिली.
अनिरुद्ध रविचंदर की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चेन्नई में ही हुई है. उन्होंने पद्म शेषाद्री बाला भवन से स्कूली पढ़ाई की है. इसके बाद वो चेन्नई के लॉयला कॉलेज से बैचरल ऑफ कॉमर्स की डिग्री हासिल की.
ये भी पढ़ें: