साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला
साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला
वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल की तस्वीर करीब-करीब साफ हो गई है. भारत, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं. चौथी टीम के लिए न्यूजीलैंड का भी सेमीफाइनल खेलना लगभग पक्का है. हालांकि अभी अफागनिस्तान और पाकिस्तान के पास मौका है. लेकिन उनके पहुंचने की उम्मीद काफी कम है. आज यानी 10 नवंबर को अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच मैच होने वाला है.
क्या है सेमीफाइनल की मौजूदा तस्वीर-
टीम इंडिया 16 प्वाइंट्स के साथ सबसे पहले सेमीफाइनल में पहुंची है. जबकि 12 प्वाइंट्स के साथ साउथ अफ्रीका की टीम दूसरे नंबर पर है. तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है, जिसके भी 12 अंक हैं. हालांकि साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के एक-एक मैच अभी बाकी हैं. चौथे नंबर की टीम के तौर पर न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल में पहुंचने की सबसे ज्यादा संभावना है. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए न्यूजीलैंड का मुकाबला पाकिस्तान और अफगानिस्तान से है.
अफगानिस्तान को चाहिए इतनी बड़ी जीत-
सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अफगानिस्तान की टीम एक बहुत बड़ी जीत की जरूरत है, जो असंभव है. आज तक क्रिकेट में इतनी बड़ी जीत किसी ने दर्ज नहीं की है या कहें कि इतनी बड़ी जीत कोई सोच भी नहीं सकता है. अफगानिस्तान की टीम के पास अभी 8 प्वाइंट्स है. उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 10 प्वाइंट्स के साथ नेट रन रेट में भी न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ना होगा. इसका मतलब है कि अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में क्वालिफाई के लिए साउथ अफ्रीका को 438 रनों से हराना होगा, जो असंभव है. अगर टीम पहले गेंदबाजी करती है तो मैच शुरू होने से पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी.
साउथ अफ्रीका-अफगानिस्तान का मुकाबला-
साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच अब तक सिर्फ एक वनडे मैच खेला गया है. यह मैच साल 2019 के वर्ल्ड कप में खेला गया था, जिसमें साउथ अफ्रीका की टीम ने 9 विकेट से जीत दर्ज की थी.
पाकिस्तान के भी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद कम-
पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद भी करीब-करीब खत्म हो गई है. अगर पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 400 रन का स्कोर खड़ा करना होगा. इसके बाद उनके गेंदबाजों को इंग्लैंड को 112 रन पर रोकना होगा. इसका मतलब है कि पाकिस्तान को जीत का अंतर कम से कम 288 रन रखना होगा. अगर पाकिस्तान की टीम पहले गेंदबाजी करती है तो उसी वक्त वो वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी.
ये भी पढ़ें: