IND vs ENG 3rd ODI
IND vs ENG 3rd ODI
India vs England (IND vs ENG) 3rd ODI Match: शुभमन गिल के नेतृत्व में भारतीय टीम इंग्लैंड को हराने के लिए तैयार है.भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला रविवार को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स में खेला जाएगा.
आपको मालूम हो कि इस सीरीज में अभी तक दोनों टीमों एक-एक मैच जीतकर बराबरी पर खड़ी हैं. 19 जुलाई को भारत और इंग्लैंड में से जो भी मैच जीतेगा, उसी का सीरीज पर कब्जा हो जाएगा. ऐसे में यह मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा है. टीम इंडिया इस मैच में इंग्लैंड को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. आपको मालूम हो कि इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ अभी तक 21 द्विपक्षीय वनडे सीरीज में सिर्फ 7 बार जीत हासिल की है. ऐसे में भारत का पलड़ा भारी है.
लॉर्ड्स में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड
लॉर्ड्स के मैदान पर टीम इंडिया अब तक 9 वनडे मैच खेल चुकी है. इसमें से भारत को 4 मैचों में जीत मिली है जबकि 4 मुकाबलों में हार मिली है. एक मुकाबला टाई रहा. भारत लॉर्ड्स के मैदान पर अपना पिछला वनडे मुकाबला 2004 में जीता था. इसके बाद से भारतीय टीम इस मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ एक भी वनडे मैच जीतने में सफल नहीं रही है. आपको मालूम हो कि लॉर्ड्स में भारत ने अपनी आखिरी वनडे जीत 5 सितंबर 2004 को दर्ज की थी. उस समय सौरव गांगुली की कप्तानी में भारतीय टीम इंग्लैंड को 23 रनों से हराने में सफल रही थी. ऐसे में गिल ब्रिगेड के पास 22 साल बाद एक बार फिर इतिहास रचने का मौका है.
लॉर्ड्स की पिच रिपोर्ट
लॉर्ड्स की पिच पर गेंदबाज कहर बरपाते हैं. इस पिच पर शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलती है. मैच आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाजी और मुश्किल हो जाती है. ऐसे में लॉर्ड्स की पिच बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं मानी जाती. इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है. आपको मालूम हो कि साल 2017 के बाद से लॉर्ड्स में कोई भी टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए वनडे मैच नहीं जीत सकी है.
कहां और कितने बजे से शुरू होगा मैच
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच 19 जुलाई यानी रविवार को खेला जाएगा. यह मैच लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में खेला जाएगा. भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार शाम 3:30 बजे से खेला जाएगा. मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले टॉस होगा. टॉस शाम 3:00 बजे होगा.
तीसरा वनडे मैच कहां देख पाएंगे आप
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स के पास है. आप तीसरा वनडे मुकाबला सोनी के स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे. इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार एप पर होगी.
तीसरे वनडे मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, हर्ष दुबे/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा.
इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर/जोश टंग, साकिब महमूद/जोश टंग, आदिल रशीद.