scorecardresearch

IND vs ENG U19 World Cup Final: एक और कप भारत की झोली में आने को तैयार! इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में इन 6 भारतीय खिलाड़ियों पर रहेगा सारा दारोमदार

India vs England U19 World Cup Final: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच आज भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाना है. टीम इंडिया अंडर-19 वर्ल्ड कप का 6वां खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. आइए जानते हैं इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में किन-किन भारतीय खिलाड़ियों पर जीत दिलाने का सारा दारोमदार रहेगा. 

 Indian Under-19 Cricket Team Players Indian Under-19 Cricket Team Players

ICC U19 Men's Cricket World Cup Final 2026: अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच 6 फरवरी दिन शुक्रवार को भारत और इंग्लैंड के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. ऐसे में कहा जा रहा है कि टीम इंडिया अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब एक बार और जीतने में कामयाब होगी. भारत अब तक पांच बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत चुका है. टीम इंडिया इस बार 6वां खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. भारत साल 2022 में आखिरी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप में विजेता बना था. आइए जानते हैं इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में किन-किन भारतीय खिलाड़ियों पर जीत दिलाने का सारा दारोमदार रहेगा. 

कब और कितने बजे से खेला जाएगा मैच
भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगा. टॉस मैच से आधा घंटा पहले यानी 12:30 बजे होगा.

इन भारतीय खिलाड़ियों पर रहेगी नजर 
1. वैभव सूर्यवंशी
अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी पर जीत का दारोमदार सबसे अधिक रहेगा. वैभव इस टूर्नामेंट में बल्ला आग उगल रहा है. उन्होंने इस विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाए हैं. वैभव सूर्यवंशी ने 6 मैच की 6 पारियों में 44.00 की औसत और 147.49 की स्‍ट्राइक रेट से 264 रन बनाए हैं. इस दौरान वैभव ने 3 अर्धशतक लगाए हैं. उनका बेस्ट स्कोर 82 रन रहा है. इतना ही नहीं वैभव ने 6 मैचों में 11 विकेट भी अपने नाम कर चुके हैं. उनका गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन 16 रन देकर 5 विकेट रहा है. वैभव सूर्यवंशी इस विश्व कप के एक सीजन में सबसे ज्‍यादा छक्‍के लगाने वाले बल्‍लेबाजों की लिस्‍ट में दूसरे नंबर पर हैं. यदि वह फाइनल मैच में चार छक्के लगा देते हैं तो इस लिस्‍ट में पहले नंबर पर पहुंच जाएंगे. अभी यह रिकॉर्ड डेवाल्‍ड ब्रेविस के नाम है. डेवाल्‍ड ने 2022 में खेले गए विश्‍व कप में 18 छक्के जड़े थे.

2. विहान मल्होत्रा
अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में सबकी नजरें विहान मल्होत्रा पर भी रहेगी. विहान ने इस टूर्नामेंट में 6 मैचों की 6 पारियों में 1 शतक के साथ 210 रन बनाए हैं. विहान ने विषम परिस्थिति में भी डटकर बल्लेबाजी की  है. वह इस टूर्नामेंट में 109 रनों की पारी भी खेल चुके हैं. फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ विहान मल्होत्रा का बल्ला चला तो भारत की जीत पक्की है.

3. अभिज्ञान कुंडू 
अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में सबकी नजरें अभिज्ञान कुंडू पर भी रहेगी. अभिज्ञान कुंडू अबतक 6 मैचों की चार पारियों में 199 रन बना चुके हैं. अभिज्ञान को भारतीय अंडर 19 टीम के मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी मिली है. अभिज्ञान कुंडू का फाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ बल्ला चला तो भारत की जीत पक्की है. 

4. आयुष म्हात्रे
अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे हैं. इस टूर्नामेंट में अभी तक आयुष म्हात्रे कोई खास कमाल नहीं दिखा सके हैं लेकिन भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मैच में आयुष म्हात्रे का बल्ला जरूर बोलेगा. आयुष म्हात्रे से बड़ी पारी की उम्मीद पूरा देश कर रहा है. 

5. आरोन जॉर्ज
अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में सबकी नजरें आरोन जॉर्ज पर भी रहेंगी. सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ आरोन जॉर्ज ने गजब की बल्लेबाजी की थी. जॉर्ज ने 104 गेंदों पर 115 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने 15 चौके और 2 छक्के मारे थे. 

6. हेनिल पटेल 
अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में भारतीय गेंदबाजी का दारोमदार हेनिल पटेल पर रहेगा. इस टूर्नामेंट में हेनिल पटेल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. इन्होंने 6 मैचों में 11 विकेट अपने नाम किए हैं. फाइनल मैच में पटेल से अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद है.

भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में टीमें 
भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, खिलन पटेल, हेनिल पटेल,  कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, उद्धव मोहन, मोहम्मद एनान, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह और हरवंश पंगालिया.

इंग्लैंड की अंडर 19 क्रिकेट टीम: थॉमस रेव (विकेटकीपर/कप्तान), राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, बेन डॉकिन्स, कालेब फाल्कनर, अली फारूक, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, ल्यूक हैंड्स, मैनी लम्सडेन, बेन मेस, जेम्स मिंटो, इसहाक मोहम्मद, सेबेस्टियन मॉर्गन और जो मूर्स.