Photo: BCCI
Photo: BCCI
Ind Vs Nz t20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही टी-20 सीरीज का पहला मैच भारत ने अपने नाम कर लिया है. बता दें, ये तीन मैचों की सीरीज है. सीरीज का पहला मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया था. इस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त बना ली है. अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला दूसरा टी20 मैच शुक्रवार को रांची में खेला जाएगा.
भारत ने 19.4 ओवर में जीत लिया मैच
मैदान पर न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 164 रन बनाये. ये रन 6 विकेट के नुकसान पर बनाए गए. वहीं भारत ने 19 ओवर 4 गेंदों में पांच विकेट खोकर इतने रन बनाये. मैच की शुरुआत टॉस हारकर न्यूज़ीलैंड ने बल्लेबाजी से की, हालांकि भारत का प्रदर्शन गेंदबाजी में भी अच्छा रहा. बता दें, भारत की टीम में वेंकटेश अय्यर ने बुधवार को हुए इस मैच में अपना डेब्यू किया था.
कैसे रही भारत की बल्लेबाजी और गेंदबाजी?
आपको बता दें, भुवनेश्वर कुमार और रविचंद्रन अश्विन ने 2-2 विकेट लिए, वहीं मोहम्मद सिराज और दीपक चाहर ने 1-1 विकेट लिए.
अब अगर बल्लेबाजी की बात करें, तो भारत की ओर से खेल रहे सूर्यकुमार यादव ने 62 रन बनाये और वह मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजे गए. वहीं रोहित शर्मा ने 48 रन की पारी खेली. ऋषभ पंत 17 रन बनाकर नाबाद रहे.
भारत ने पहले पांच ओवर में बिना विकेट गिराए 50 रन बनाये, जिसके बाद केएल राहुल 15 रन बनाकर आउट हो गए. राहुल के बाद, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की जोड़ी ने 59 रन बनाए. हालांकि, रोहित ने 48 रन बनाए जिसके बाद वह आउट हो गए. रोहित के बाद सूर्यकुमार यादव ने 62 बनाये.
न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 164 रन बनाए.न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल ने 70 रनों की पारी खेली और मार्क चैपमैन ने 50 गेंद पर 63 रन बनाए.