scorecardresearch

IND vs PAK T20 World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान में महामुकाबला आज, ये हैं टी-20 में पाक के खिलाफ सबसे अधिक रन और विकेट लेने वाले भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाज

India vs Pakistan T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच आज शाम श्रीलंका की राजधानी कोलंबो स्थित आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. क्रिकेट फैंस की नजरें इस मुकाबले पर टिकी हुई हैं. हम इस मैच को शुरू होने से पहले आपको बता रहे हैं पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 में सबसे अधिक रन और विकेट लेने वाले भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बारे में. 

Virat Kohli and Hardik Pandya (File Photo: PTI) Virat Kohli and Hardik Pandya (File Photo: PTI)

T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी दिन रविवार को महामुकाबला खेला जाना है. यह मैच श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच की शुरुआत भारतीय समयनुसार शाम 7:00 बजे से होगी. दोनों टीमों के कप्तान शाम 6:30 बजे मैदान पर टॉस के लिए आएंगे.

भारत और पाकिस्तान की टीमें टी-20 विश्व कप 2026 में दो-दो मैच खेल चुके हैं और दोनों ही टीमें अपने पहले दो मैचों में जीत दर्ज कर चुकी हैं. भारत अपने पहले दो मैच में यूएसए और नामीबिया को हरा चुका है. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय खिलाड़ियों के हौसले बुलंद है. वे पाकिस्तान को हराने के लिए तैयार हैं. आइए जानते हैं टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले पांच भारतीय बल्लेबाज कौन हैं और पाक के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में किस भारतीय गेंदबाज ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं.  

टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप 5 भारतीय बल्लेबाज

1. विराट कोहली
टी-20 विश्व कप मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष भारतीय बल्लेबाजों में पहले स्थान पर विराट कोहली हैं. कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ छह पारियों में चार अर्धशतकों सहित 312 रन बनाए हैं. इस दौरान कोहली का औसत 156 का रहा है. टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली का उच्चतम स्कोर नाबाद 82 रन है, जो उन्होंने टी-20 विश्व कप 2022 में मेलबर्न में हुए मैच में यादगार रन चेज के दौरान बनाए थे. 

2. ऋषभ पंत
टी-20 विश्व कप मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष भारतीय बल्लेबाजों में दूसरे नंबर पर विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत हैं. पंत ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले दो टी-20 विश्व कप मैचों में 40.5 के औसत और 132.78 के स्ट्राइक रेट से 81 रन बनाए हैं. 

3. रोहित शर्मा
टी-20 विश्व कप मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष भारतीय बल्लेबाजों में तीसरे स्थान पर रोहित शर्मा है. रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ 81 रन बनाए हैं. 

4. गौतम गंभीर
टी-20 विश्व कप मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष भारतीय बल्लेबाजों में चौथे स्थान पर गौतम गंभीर हैं. गंभीर ने पाकिस्तान के खिलाफ 75 रन बनाए हैं. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने जोहान्सबर्ग में खेले गए भारत-पाकिस्तान 2007 टी-20 विश्व कप के फाइनल में शानदार 75 रन बनाए थे.

5. युवराज सिंह
टी-20 विश्व कप मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष भारतीय बल्लेबाजों में पांचवें स्थान पर युवराज सिंह हैं. युवराज सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ 59 रन बनाए हैं. उनकी सर्वोच्च पारी 24 रनों की रही  है. युवराज सिंह ने 2007 के फाइनल में पाकिस्तान पर भारत की यादगार पांच रन की जीत में अहम भूमिका निभाई थी.

टी-20 इंटरनेशनल मैच में पाक के खिलाफ सबसे अधिक विकेट लेने वाले टॉप 5 भारतीय गेंदबाज 

1. हार्दिक पांड्या
टी-20 इंटरनेशनल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे अधिक विकेट लेने वाले टॉप गेंदबाजों में पहले स्थान पर हार्दिक पांड्या हैं. हार्दिक पांड्या ने टी-20 इंटरनेशनल में 9 मैचों में 15 विकेट लिए हैं. इस दौरान उनका औसत 14.60 और इकॉनमी रेट 7.96 का रहा है. पाकिस्तान के खिलाफ पांड्या का बेस्ट प्रदर्शन 8 रन देकर 3 विकेट का रहा है.

2. भुवनेश्वर कुमार 
टी-20 इंटरनेशनल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे अधिक विकेट लेने वाले टॉप गेंदबाजों में दूसरे स्थान पर भुवनेश्वर कुमार है. भुवनेश्वर कुमार ने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 फॉर्मेट में 7 मैच खेले हैं. उन्होंने 17.18 के औसत और 7.26 की इकॉनमी रेट 11 विकेट अपने नाम किए हैं. भुवनेश्वर कुमार का पाक के खिलाफ बेस्ट प्रदर्शन 26 रन देकर 4 विकेट का रहा है.

3. जसप्रीत बुमराह
टी-20 इंटरनेशनल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे अधिक विकेट लेने वाले टॉप गेंदबाजों में तीसरे स्थान पर जसप्रीत बुमराह हैं. पाकिस्तान के खिलाफ 7 मैचों में बुमराह ने 9 विकेट अपने नाम किए हैं. इस दौरान उनका औसत 19.33 और इकॉनमी रेट 6.91 का रहा है. बुमराह का बेस्ट प्रदर्शन पाकिस्तान टीम के खिलाफ 14 रन देकर 3 विकेट का रहा है.

4. कुलदीप यादव
टी-20 इंटरनेशनल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे अधिक विकेट लेने वाले टॉप गेंदबाजों में चौथे स्थान पर कुलदीप यादव हैं. कुलदीप ने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में 3 मैचों में 8 विकेट लिए हैं. इस दौरान उनका औसत 9.87 और इकॉनमी रेट 6.58 का रहा है. कुलदीप का पाक के खिलाफ बेस्ट प्रदर्शन 30 रन देकर 4 विकेट का रहा है.

5. अर्शदीप सिंह 
टी-20 इंटरनेशनल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे अधिक विकेट लेने वाले टॉप गेंदबाजों में पांचवें स्थान पर अर्शदीप सिंह हैं. अर्शदीप ने पाकिस्तान के खिलाफ 4 टी-20 मैचों में 7 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उनका औसत 17.57 का और इकॉनमी रेट 7.85 का रहा है. पाक के खिलाफ अर्शदीप का बेस्ट प्रदर्शन 32 रन देकर 3 विकेट का रहा है.