India vs West Indies 5th T20I
India vs West Indies 5th T20I
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. यह सीरीज अब रोमाचंक दौर में आ गई है. अभी तक 4 मैच खेले जा चुके हैं. आखिरी मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है. इस सीरीज में दोनों टीमें 2-2 मैच जीतकर बराबरी पर हैं. ऐसे में भारत और वेस्टइंडीज दोनों के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है. इस अंतिम मुकाबले को जो भी टीम जीतेगी सीरीज उसी के नाम होगी. यहां आप जान सकते हैं बेंगलुरु में भारत-वेस्टइंडीज का टी-20 रिकॉर्ड कैसा है और चिन्नास्वामी स्टेडियम में बल्लेबाज या गेंदबाज किसका बोलबाला रहता है?
4 मैचों में मिल चुकी है भारत को जीत
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड न बहुत अच्छा है और न ही बहुत खराब. इस मैदान पर भारत अपना पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच साल 2012 में खेला था. उसके बाद से अब तक चिन्नास्वामी स्टेडियम पर टीम इंडिया 8 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी है. इन 8 मैचों में से 4 मैचों में भारत को जीत मिली है. टीम इंडिया को 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. एक मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था.
अब टीम इंडिया के पास मौका वेस्टइंडीज को हराकर जीत का आंकड़ा बढ़ाने का है. वेस्टइंडीज चिन्नास्वामी स्टेडियम पर अभी तक सिर्फ एक टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला है. इसमें उसे जीत मिली है. इस मैदान पर साल 2016 में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया था. आपको मालूम हो कि चिन्नास्वामी स्टेडियम पर टीम इंडिया ने अपना पिछला टी-20 मैच साल 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था. यह मुकाबला दो सुपर ओवर तक पहुंच गया था. हालांकि भारत ने मैच को जीत लिया था. इस मैच में रोहित शर्मा ने 69 गेंदों में नाबाद 121 रन बनाए थे.
इस मैदान पर बल्लेबाजों का रहता है दबदबा
चिन्नास्वामी स्टेडियम पर टी-20 मैच में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिलता है. फ्लैट पिच और छोटी बाउंड्री होने के चलते बल्लेबाज यहां चौके और छक्कों की बारिश करते हैं. इस मैदान पर बल्लेबाज तेजी से रन बनाने की कोशिश करते हैं. यह स्टेडियम बड़े स्कोर वाले मुकाबलों के लिए जाना जाता है. इस मैदान पर 191 रन का लक्ष्य भी सफलतापूर्वक हासिल किया जा चुका है. ऐसे में टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ रनों का आंकड़ा हर हाल में 200 रन पार करना होगा.
सीरीज जीतने के लिए इस मैदान पर भारतीय गेंदबाजों को वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के खिलाफ विशेष सावधानी से गेंदबाजी करनी होगी. आपको मालूम हो कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत ने जो 4 जीत दर्ज किए हैं, वह सब पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते हैं. ऐसे में टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी. हालांकि ओवर ऑल देंखे तो इस स्टेडियम में अब तक 10 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें से चार में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है जबकि 5 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही है.
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 सीरीज के लिए दोनों टीमें
टीम इंडिया
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव.
वेस्टइंडीज की टीम
शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, शिमरॉन हेटमायर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर आमिर जंगू.