KL Rahul, Sachin Tendulkar, Virat Kohli (Photo: Social Media)
KL Rahul, Sachin Tendulkar, Virat Kohli (Photo: Social Media)
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी. भारत और श्रीलंका टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त 2026 से होगी. भारतीय टीम का कप्तान फिर शुभमन गिल को बनाया गया है जबकि केएल राहुल को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है. भारतीय टेस्ट टीम में पहली बार सारांश जैन का चयन हुआ है.
आपको मालूम हो कि टेस्ट सीरीज के लिए कप्तान शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज का यह पहला श्रीलंका दौरा होगा. आपको मालूम हो कि BCCI ने स्पष्ट किया है कि श्रीलंका दौरे के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल साई सुदर्शन और जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) से फिटनेस मंजूरी मिलने पर निर्भर करेगी. यदि श्रीलंका में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो सचिन तेंदुलकर लिस्ट में आज भी नंबर 1 पर हैं. यहां आप टॉप-20 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में जान सकते हैं.
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह*, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन.
नोट: साई सुदर्शन और जसप्रीत बुमराह का चयन सब्जेक्ट टू फिटनेस है, यानी बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) से फिटनेस मंजूरी मिलने के बाद ही खेल सकेंगे.
श्रीलंका में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
1. सचिन तेंदुलकर: 12 मैचों में 1155 रन, सर्वोच्च स्कोर 203 रन, 5 शतक और 4 अर्धशतक.
2. वीरेंद्र सहवाग: 11 मैचों में 692 रन, सर्वोच्च स्कोर नॉटआउट 201 रन, 3 शतक और 2 अर्धशतक.
3. राहुल द्रविड़: 12 मैचों में 662 रन, सर्वोच्च स्कोर 107 रन. 1 शतक और 4 अर्धशतक.
4. सौरव गांगुली: 9 मैचों में कुल 588 रन, सर्वोच्च स्कोर 147 रन. 1 शतक और 3 अर्धशतक.
5. मोहम्मद अजहरुद्दीन: 9 मैचों में 567 रन, सर्वोच्च स्कोर 126 रन, 2 शतक और 2 अर्धशतक.
6. वीवीएस लक्ष्मण: 7 मैचों में 530 रन, सर्वोच्च स्कोर नॉटआउट 103 रन, 1 शतक और 4 अर्धशतक.
7. शिखर धवन: 4 मैचों में 520 रन, सर्वोच्च स्कोर 190 रन, कुल 3 शतक.
8. चेतेश्वर पुजारा: 4 मैचों में 454 रन, सर्वोच्च स्करो 153 रन, 3 शतक
9. अजिंक्य रहाणे: 6 मैचों में 407 रन, सर्वोच्च स्कोर 132 रन. शतक 2 और अर्धशतक 1.
10. सुरेश रैना: 4 मैचों में 396 रन, सर्वोच्च स्कोर 143 रन. 1 शतक और 1 अर्धशतक.
11. विराट कोहली: 6 मैचों में 394 रन, सर्वोच्च स्कोर नॉटआउट 103 रन, 2 शतक और 1 अर्धशतक.
12. नवजोत सिंह सिद्धू: 5 मैचों में 381 रन, सर्वोच्च स्कोर 111 रन, 2 शतक और 1 अर्धशतक
13. गौतम गंभीर: 4 मैचों में 312 रन, सर्वोच्च स्कोर 74 रन, 3 अर्धशतक.
14. केएल राहुल: 5 मैचों में 268 रन, सर्वोच्च स्कोर 108 रन, 1 शतक और 2 अर्धशतक.
15. विनोद कांबली: 3 मैचों में 249 रन, सर्वोच्च स्कोर 125 रन, 2 शतक.
16. रिद्धिमान साहा: 5 मैचों में 230 रन, सर्वोच्च स्कोर 67 रन, 3 अर्धशतक.
17. रविचंद्रन अश्विन: 6 मैचों में 226 रन, सर्वोच्च स्कोर 58 रन, 2 अर्धशतक
18. सुरेश रैना: 2 मैचों में 223 रन, सर्वोच्च स्कोर 120 रन, 1 शतक और 1 अर्धशतक.
19. शिव सुंदर दास: 3 मैचों में 217 रन, सर्वोच्च स्कोर 68 रन, 2 अर्धशतक.
20. मोहिंदर अमरनाथ: 2 मैचों में 216 रन, सर्वोच्च स्कोर नॉटआउट 116 रन, 1 शतक और 1 अर्धशतक.