scorecardresearch

Asian Games 2023: एशियन गेम्स में भारत ने रचा इतिहास, सबसे ज्यादा मेडल जीतने का बनाया रिकॉर्ड, साल 2018 के रिकॉर्ड को तोड़ा

Asian Games: भारत ने एशियन गेम्स के किसी एक संस्करण में अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा मेडल जीतने का रिकॉर्ड बनाया है. हांगझोउ में भारत अब तक 71 मेडल हासिल कर चुका है. भारत ने इससे पहले साल 2018 में एशियन गेम्स में सबसे ज्यादा 70 मेडल हासिल किए थे.

भारत ने एशियन गेम्स के किसी भी एक संस्करण में सबसे ज्याद मेडल जीतने का रिकॉर्ड बनाया है (Photo/Twitter) भारत ने एशियन गेम्स के किसी भी एक संस्करण में सबसे ज्याद मेडल जीतने का रिकॉर्ड बनाया है (Photo/Twitter)

एशियन गेम्स 2023 में भारत ने इतिहास रच दिया है. भारत ने एशियन गेम्स के एक संस्करण में सबसे ज्यादा मेडल जीतने का रिकॉर्ड बनाया है. भारत ने हांगझोउ में अब तक 71 मेडल अपने नाम किए हैं. जबकि अभी एशियन गेम्स के कई इवेंट में मेडल की उम्मीद भी बरकरार है. भारत ने साल 2018 के एशियन गेम्स के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जिसमें देश ने इतिहास में सबसे ज्यादा 70 मेडल जीते थे. 

भारत ने रचा इतिहास-
भारत ने एशियन गेम्स 2023 के 11वें दिन एक बड़ा कीर्तिमान बनाया है. भारत ने एशियन गेम्स के किसी भी एक संस्करण में सबसे ज्यादा मेडल जीतने का रिकॉर्ड बनाया है. अब तक भारत के खाते में 71 मेडल आए हैं. इससे पहले भारत ने साल 2018 में खेले गए एशियन गेम्स सबसे ज्यादा मेडल जीते थे. उस साल भारत के खाते में 70 मेडल आए थे. जिसमें 16 गोल्ड, 13 सिल्वर और 31 ब्रॉन्ज मेडल थे. जबिक साल 2023 में अब तक भारत ने 16 गोल्ड, 26 सिल्वर और 29 ब्रॉन्ज मेडल जीता है.

तीरंदाजी में भारत को मिला 16वां गोल्ड-
एशियन गेम्स के 11वें दिन तीरंदाजों ने भारत को 16वां गोल्ड मेडल दिलाया. ओजस और ज्योति की जोड़ी ने आर्चरी के कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट साउथ कोरिया को एक प्वाइंट से हराकर गोल्ड हासिल किया. भारतीय टीम ने 159 अंक हासिल किए, जबकि साउथ कोरिया की टीम ने 158 अंक हासिल किए.

11वें दिन राम-मंजू ने दिलाया मेडल-
एशियन गेम्स के 11वें दिन भारत को पहला मेडल एथलेटिक्स में मिला. भारत को राम बाबू और मंजू रानी की जोड़ी ने 35 किलोमीटर रेस वॉक मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल दिलाया.

(गुड न्यूज टुडे चैनल को WhatsApp पर फॉलो करें)

ये भी पढ़ें: