Rohit Sharma and Virat Kohli
Rohit Sharma and Virat Kohli
India Tour of New Zealand 2026 Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया टेस्ट, वनडे और टी-20 सीरीज खेलेगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी-20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे. टी-20 सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया है. वनडे सीरीज के पहले 3 मैचों में शुभमन गिल कप्तान होंगे और श्रेयस अय्यर उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे. आखिरी दो वनडे मैचों में श्रेयस अय्यर कप्तानी करेंगे और ईशान किशन उपकप्तान होंगे.भारतीय टेस्ट टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी.
22 अक्टूबर से टी-20 सीरीज और 4 नवंबर से वनडे सीरीज का आगाज होगा. टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 नवंबर 2026 से होगी. रोहित शर्मा और विराट कोहली के फैंस के लिए खुशखबरी है. वनडे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी बल्लेबाजों को जगह मिली है. आपको मालूम हो कि रोहित शर्मा और विराट कोहली टी-20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. अब ये दोनों भारत के लिए सिर्फ वनडे में खेलते हैं. अभी हाल ही में संपन्न हुई वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में RO-KO का खूब बल्ला चला था. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा और विराट कोहली बल्ले से कोहराम मचाएंगे. आपको मालूम हो कि रोहित शर्मा और विराट कोहली की नजरें अगले साल 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप में खेलने पर टिकी हुई हैं.
रोहित और विराट का वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा रहा प्रदर्शन
रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों बल्लेबाजों के लिए ही वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज काफी शानदार रही. रोहित शर्मा ने इस 3 मैचों की सीरीज में कुल 225 रन बनाए. इसमें 1 शतक और अर्धशतक शामिल रहा. रोहित शर्मा का वेस्टइंडीज के खिलाफ इस सीरीज में सर्वोच्च स्कोर गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे में 101 रन रहा. इतना ही नहीं रोहित शर्मा ने इस दौरान वनडे में 12000 रन और ओपनर के तौर पर 10000 रन भी पूरे किए. रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में 32 रन, दूसरे में 101 रन और तीसरे मैच में 92 रन बनाए थे. उधर, विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में कुल 168 रन बनाए. इसमें एक शतक शामिल रहा. विराट कोहली ने तिरुवंतनपुरम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे में नाबाद 139 रन बनाए. दूसरे वनडे में 29 रन बनाए. हालांकि कोहली तीसरे वनडे में शून्य रन पर आउट हो गए.
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।
न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती 3 वनडे के लिए भारतीय स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितिश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा (फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन), कुलदीप यादव
आखिरी 2 वनडे के लिए भारतीय स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर / उप-कप्तान), नितिश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव
भारतीय टेस्ट स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर / फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नितिश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज शेड्यूल 2026
भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज शेड्यूल 2026
भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज शेड्यूल 2026