टीम इंडिया को जीत के लिए 100 रन की जरूरत (Photo/Twitter)
टीम इंडिया को जीत के लिए 100 रन की जरूरत (Photo/Twitter)
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. मीरपुर टेस्ट में दोनों टीमों ने अब तक बेहतरीन खेल दिखाया है. अभी टेस्ट मैच में दो दिन का खेल बाकी है और मैच निर्णायक मोड़ पर आ गया है. टीम इंडिया को जीत के लिए सिर्फ 100 रन की जरूरत है. लेकिन बांग्लादेशी गेंदबाज भी कुछ कम नहीं है. उन्होंने भारत के 4 खिलाड़ियों को आउट कर दिया है. इसका मतलब बांग्लादेश के गेंदबाज अगर भारत के 6 खिलाड़ियों को चलता कर देते हैं तो भारत को हार का सामना करना पड़ेगा. अगर 4 विकेट खोकर संघर्ष कर रही टीम इंडिया अगर 100 रन बना लेती है तो बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल कर लेगी. इस तरह से दूसरा टेस्ट मैच रोमांचक हो चला है.
तीसरे दिन का खेल खत्म-
मीरपुर टेस्ट का तीसरा दिन खत्म हो गया है. टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 45 रन बना लिए हैं और उसके 4 बल्लेबाज आउट हो चुके हैं. बांग्लादेश ने भारत को जीत के लिए 145 रन का टारगेट किया है. लेकिन टीम इंडिया की दूसरी पारी लड़खड़ा गई है. उसके 4 बल्लेबाज सिर्फ 45 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए हैं. शुभम गिल 7 रन, केएल राहुल 2 रन, चेतेश्वर पुजारा 6 रन और विराट कोहली एक रन बनाकर आउट हो गए हैं. अब टीम इंडिया दारोमदार अक्षर पटेल और जयदेव उनादकट के कंधों पर है. अक्षर पटेल 26 रन और जयदेव 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
कोहली के आउट होने पर विवाद-
तीसरे दिन विराट कोहली के आउट होने पर विवाद हो गया. कोहली आउट होने के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ी से भिड़ गए. दरअसल मेहदी हसन मिराज की बॉल पर मोमिनुल हसन ने विराट कोहली का कैच पकड़ा. विराट के आउट होते ही बांग्लादेशी खिलाड़ी जश्न मनाने लगे. इस दैरान बांग्लादेशी खिलाड़ी और कोहली के बीच बहस होने लगी. इसके बाद बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन कोहली के पास गए और उनसे शांत किया.
टीम इंडिया की पहली पारी-
टीम इंडिया ने पहली पारी में 314 रन बनाए थे. ऋषभ पंत ने 93 रन की पारी खेली. जबकि श्रेयस अय्यर ने 87 रन बनाए. जबकि केएल राहुल 10 रन और शुभम गिल ने 20 रन की पारी खेली. चेतेश्वर पुजारा 24 रन और विराट कोहली ने भी 24 रन की पारी खेली.
बांग्लादेश की पारी-
बांग्लादेश ने इस मैच में पहली बैटिंग की. उन्होंने पहली पारी में 227 रन बनाए. पहली पारी में मोमिनुल हक ने शानदार 84 रन की पारी खेली. इसके बाद टीम इंडिया की पहली पारी शुरू हुई. टीम इंडिया ने पहली पारी में 314 रन बनाए. इसके बाद बांग्लादेश की दूसरी पारी शुरू हुई. बांग्लादेश की टीम ने दूसरी पारी 231 रन बनाए. लिटन दास ने शानदार 73 रन की पारी खेली. इस तरह से बांग्लादेश ने टीम इंडिया को टेस्ट मैच जीतने के लिए 145 रन का टारगेट दिया.
टीम इंडिया की तरफ से उमेश यादव ने 4 खिलाड़ियों को आउट किया. इसके अलावा अश्विन ने भी 4 खिलाड़ियों को आउट किया. जबकि जयदेव उनादकट ने 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. जबकि दूसरी पारी में अश्विन और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट हासिल किए. जबकि अक्षर पटेल ने 3 खिलाड़ियों को आउट किया.
ये भी पढ़ें: