Vaibhav Sooryavanshi
Vaibhav Sooryavanshi
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला नॉटिंघम में खेला जाएगा. सीरीज में इंग्लैंड की टीम 1-0 से आगे है. टीम इंडिया के पास इस मुकाबले को जीतकर सीरीज को 1-1 से बराबरी करने का मौका है. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजर होगी. वैभव सूर्यवंशी ने पिछले मुकाबले में इंटरनेशनल डेब्यू किया था. लेकिन कुछ खास नहीं कर पाए थे.
कब से खेला जाएगा मैच-
दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला नॉटिंघम में आज यानी 7 जुलाई को खेला जाएगा. यह मुकाबला रात 10 बजे से खेला जाएगा. भारतीय समय के मुताबिक रात 9 बजकर 30 मिनट पर टॉस होगा. इस मैदान पर टीम इंडिया ने अब तक सिर्फ एक टी20 मुकाबला खेला है. सलाल 2022 में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम को जीत मिली थी. इंग्लैंड ने 17 रनों से जीत हासिल की थी.
कहां देख सकते हैं मैच-
इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच तीसरा टी20 मुकाबला का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर किया जाएगा. जबकि मोबाइल और लैपटॉप यूजर्स SonyLIV और JioHotstar पर लाइव मैच देख सकते हैं.
सूर्यवंशी को करना होगा धमाका-
वैभव सूर्यवंशी का वैसे तो इंटरनेशनल डेब्यू हो गया है. लेकिन पहले मुकाबले में उन्होंने कुछ खास नहीं किया. हालांकि सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी के तेवर दिखा दिए थे. लेकिन पारी का लंबा नहीं खींच पाए थे. फैंस को उम्मीद है कि वैभव इस मुकाबले में जरूरी बड़ी पारी खेलेंगे और अपने तेवर के मुताबिक बल्लेबाजी करेंगे.
छोटी पारी में दिखाए थे तेवर-
वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू मुकाबले में अपने तेवर दिखाए थे. सूर्यवंशी ने भले ही इस मुकाबले में सिर्फ 14 रन बनाए थे. लेकिन इस दौरान उन्होंने 2 छक्के लगाए थे और विरोधी टीम को अपने तेवर दिखा दिए थे. एक गलती की वजह से सूर्यवंशी आउट हो गए थे. लेकिन इस बार फैंस को उनके बड़ी पारी की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: