scorecardresearch

IND vs IRE: भारत आज आयरलैंड को हराने के लिए तैयार! ऐसा धांसू हो टीम इंडिया का रिकॉर्ड, जानें आप कब और कहां देख सकेंगे मैच?

India vs Ireland T20 Series: भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 26 जून को बेलफास्ट में खेला जाएगा. आयरलैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड बहुत ही शानदार है. आयरिश टीम के खिलाफ भारत जीत का 100 प्रतिशत रिकॉर्ड है. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी डेब्यू कर सकते हैं. यहां आप जान सकते हैं कितने बजे से मैच शुरू होगा, आप कहां मैच देख सकते हैं और किस टीम में कौन खिलाड़ी शामिल हैं? 

India vs Ireland T20 Series India vs Ireland T20 Series

India vs Ireland 1st T20I Live Streaming: भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 26 जून से होने जा रहा है. दूसरा मुकाबला 28 जून को खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह टीम का कप्तान बनाया गया है. भारत पहले टी-20 मैच में जब आयरलैंड का सामना करेगा तो सभी क्रिकेट प्रेमियों की न नजरें युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी. इस मैच से वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले हैं. यहां आप जान सकते हैं आयरलैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड कैसा है, कितने बजे से मैच शुरू होगा, आप कहां मैच देख सकते हैं और किस टीम में कौन खिलाड़ी शामिल हैं? 

हेड टू हेड रिकॉर्ड
टी-20 मैच में आयरलैंड के खिलाफ भारत का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड बहुत ही शानदार रहा है. भारत और आयरलैंड के बीच 8 मैच खेले जा चुके हैं. आठों बार भारत को जीत मिली है. आयरलैंड के बीच T20 दुनिया के किसी भी कोने में हो, टीम इंडिया का पलड़ा उसमें हमेशा भारी रहा है. इस तरह से आयरिश टीम के खिलाफ भारत की जीत का 100 प्रतिशत रिकॉर्ड है. भारत ने 8 मुकाबलों में से 6 आयरलैंड के खिलाफ उसकी जमीन पर ही खेलें हैं, जिसमें जीत का डंका बजाया है. बाकी दो टी-20 में से एक भारत ने आयरलैंड के खिलाफ इंग्लैंड में और दूसरा यूएसए में खेला है. पिछली बार दोनों टीमें टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में आमने-सामने हुई थीं. इस मैच में भारत को जीत मिली थी.

आयरलैंड के सामने बड़ी मुश्किल 
आयरलैंड टीम इस समय गंभीर चोटों की समस्या से जूझ रही है. मेजबान टीम के 5 मुख्य खिलाड़ी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग, मार्क अडेयर और जोश लिटिल-इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं. इस वजह से लॉर्कन टकर को टीम का कप्तान बनाया गया है. जिनके सामने भारत जैसी टी-20 चैंपियन टीम की मुश्किल चुनौती होगी.

कब और कहां देख सकेंगे मैच
भारत और आयरलैंड के बीच दो टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को बेलफास्ट में स्टॉर्मोंट के सिविल सर्विस क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. यह मैच आयरलैंड के लोकल टाइम के अनुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा और 1:00 बजे टॉस होगा. लेकिन भारत में समय अलग रहेगा. यह मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 6:00 बजे शुरू होगा. क्रिकेट प्रेमी इस मैच को टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकते हैं. मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव की वेबसाइट और ऐप पर भी उपलब्ध होगी.

टी-20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी.

आयरलैंड: लॉर्कन टकर (कप्तान), रॉस अडेयर, बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, गैविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैक्कार्थी, जय मूंड्रा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर और रूबेन विल्सन.

भारत-आयरलैंड टी-20 सीरीज का शेड्यूल
पहला टी-20: 26 जून, बेलफास्ट, शाम 6 बजे
दूसरा टी-20: 28 जून, बेलफास्ट, शाम 6 बजे