Team India (Photo/@BCCI)
Team India (Photo/@BCCI)
न्यूजीलैंड और टीम इंडिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड में खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. मैच के दौरान हिटमैन के नाम रोहित शर्मा ने जबरदस्त फील्डिंग की. एक जबरदस्त थ्रो पर खतरनाक बल्लेबाज डेरिल मिचेल को रन आउट कर दिया. रोहित शर्मा के इस थ्रो की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. 39 साल की उम्र में उनकी बेमिसाल फिटेनस की चर्चा हो रही है.
रोहित शर्मा की जबरदस्त फिल्डिंग-
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में टीम इंडिया पहले फिल्डिंग कर रही है. इस दौरान एक जबरदस्त खेल देखने को मिला. रोहित शर्मा ने शानदार थ्रो पर डेरिल मिचेल को रन आउट कर दिया.
दरअसल न्यूजीलैंड की पारी का 22वां ओवर चल रहा था. अक्षर पटेल की इस ओवर की पहली गेंद पर पर ग्लेन फिलिप्स ने लेग साइड में हल्के हाथों से खेला. इसके बाद फिलिप्स और मिचेल रन लेने के लिए दौड़े. लेकिन फिल्डिंग कर रहे रोहित शर्मा ने फुर्ती दिखाई और तेजी से गेंद पर लपके. रोहित ने तुरंत अंडरआर्म थ्रो दिया. इस दौरान विकेटकीपर केएल राहुल ने कोई गलती नहीं की और तेजी से स्टंप्स बिखेर दिए. इस तरह से हिटमैन की फुर्ती से टीम इंडिया को एक विकेट मिल गया.
39 साल की उम्र में चीते जैसी फुर्ती-
रोहित शर्मा 39 साल के हैं और जल्द ही कुछ महीनों में 40 साल के हो जाएंगे. लेकिन उनकी फिटनेस देखकर लगता नहीं है कि उनकी उम्र इतनी ज्यादा है. रोहित शर्मा की फिटनेस बेमिसाल है. सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा की इस जबरदस्त फील्डिंग की चर्चा हो रही है. हर कोई उनके इस दमदार खेल की तारीफ कर रहा है.
टीम इंडिया की दमदार गेंदबाजी-
टीम इंडिया ने इस मैच में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारतीय गेंदबाजों ने कप्तान शुभमन गिल के इस फैसले को सही साबित कर दिया और न्यूजीलैंड की पूरी टीम को 185 रन पर ढेर कर दिया. अर्शदीप सिंह ने दमदार गेंदबाजी की, उन्होंने 4 खिलाड़ियों को आउट किया. जबकि गुरनूर बरार ने 3 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा. अंशुल कंबोज को भी 2 विकेट मिले.
ये भी पढ़ें: