India vs Pakistan
India vs Pakistan
India vs Pakistan Gold Medal Cricket Match in Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार सफर जारी है. भारत अब तक दर्जन से अधिक गोल्ड मेडल जीत चुका है. अब भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम गोल्ड मेडल के लिए पाकिस्तान से भिड़ने के लिए तैयार है. यह हाईवोल्टेज मैच जापान के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क,निशिन में 3 अक्टूबर को खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा. आपको मालूम हो कि एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट मुकाबले टी-20 फॉर्मेट में खेले जा रहे हैं. टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया का पाक के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है. भारतीय खिलाड़ी पूरे फॉर्म में भी हैं. ऐसे में भारत की जीत पक्की मानी जा रही है. भारतीय टीम पिछले एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट है. इस बार टीम इंडिया अपने चिर-प्रतिद्वन्दी पाकिस्तान के खिलाफ अपना गोल्ड डिफेंड करने उतरेगी.
भारत-पाकिस्तान ने कैसे बनाई फाइनल में जगह
आपको मालूम हो कि पाकिस्तान ने एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट के फाइनल में जगह सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराते हुए बनाई है. पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया था. उधर, भारतीय टीम ने मेंस क्रिकेट इवेंट के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रनों से हराते हुए फाइनल में जगह पक्की की. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाया था. इस मैच में इशान किशन ने नाबाद 80 रनों की पारी खेली थी. वैभव सूर्यवंशी ने भी 38 रनों का योगदान दिया था. श्रीलंका की पूरी टीम 45 रनों पर ढेर हो गई थी.
टी-20 में भारत का पलड़ा भारी
पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 मुकाबले में भारत का पलड़ा हमेशा भारी रहा है. इस फॉर्मेट में दोनों टीमों के बीच कुल 17 मुकाबले खेले गए हैं. इसमें भारत ने 13 मैचों में जीत हासिल की है जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 3 मैचों में जीत मिल सकी है. दोनों देशों के बीच एक मुकाबला टाई रहा है. टी-20 टूर्नामेंट में फाइनल की बात करें तो अभी तक दोनों देशों के बीच दो मुकाबले खेले गए हैं. दोनों ही मैचों में भारत को जीत मिली है. पहला मुकाबला 24 सितंबर 2007 को टी-20 विश्व कप के फाइनल में जोहानिसबर्ग में खेला गया था. भारत ने पाकिस्तान को 5 रनों से हराकर कप पर कब्जा जमाया था. इसके बाद 28 सितंबर 2025 को दुबई में हुए फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था.
भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए टी-20 मैच के नतीजे
भारत में कहां देख सकेंगे लाइव मैच
भारत में एशियन गेम्स 2026 का टेली कास्ट Sony Sports Network पर किया जा रहा है. ऐसे में भारत-पाकिस्तान के गोल्ड मेडल मुकाबले को Sony Sports Network के चैनलों पर लाइव देखा जा सकेगा. ऑनलाइन देखने वाले दर्शक SonyLIV पर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.
फाइनल के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई और जसप्रीत बुमराह.