Akash Chopra and Team India
Akash Chopra and Team India
श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया पहला टेस्ट मुकाबला गॉल के मैदान पर खेल है. श्रीलंका के खिलाफ इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया की पकड़ काफी मजबूत है. टीम इंडिया दूसरी पारी में अब तक 260 रनों से ज्यादा की बढ़त हासिल कर चुकी है. जबकि टीम के 3 विकेट ही आउट हुए हैं. टीम इंडिया को इस मुकाबले को जीतने के लिए आगे किस तरह की रणनीति अपनानी चाहिए. तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद आकाश चोपड़ा ने बताया कि टीम इंडिया को क्या करना चाहिए?
आकाश चोपड़ा ने क्या बताया?
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया कि चौथे दिन टीम इंडिया को 40 ओवर तक बल्लेबाजी करनी चाहिए और 350 रनों से ज्यादा का टारगेट देना चाहिए. उन्होंने कहा कि टीम इंडिया को चौथे दिन कुल स्कोर में 178 रन और जोड़ना चाहिए और स्कोर 350 रन के पार पहुंचाना चाहिए. उन्होंने बताया कि अगर टीम 5 के एवरेज से खेलती है तो 200 रन बनाने में 40 ओवर लगेंगे. इस मैदान पर बारिश की भी संभावना है. इसलिए जीत के लिए तेजी से आगे बढ़ना होगा. टीम को अग्रेसिव होकर खेलना होगा.
केएल राहुल को चोपड़ा की सलाह-
आकाश चोपड़ा ने कहा कि केएल राहुल, तुम्हारे पास कई गियर हैं. इस बार टी20 और वनडे गियर एक्टिव करो. उन्होंने कहा कि टीम इंडिया की बैटिंग में बहुत गहराई है. बस तेजी से आगे बढ़ते रहो. उन्होंने कहा कि मैं भारत को 40 ओवर दे रहा हूं. 150-175 रन बनाओ और पारी घोषित करो. हिम्मत रखो.
आकाश चोपड़ा को ये डर भी है-
आकाश चोपड़ा का मानना है कि अगर टीम इंडिया अग्रेसिव होकर खेलती है तो जीतने के चांस हैं. लेकिन इसके साथ ही हार का भी खतरा है. आकाश चोपड़ा का कहना है कि हम हार भी सकते हैं. अगर पूरा मैच होता है और हम उनको आउट नहीं कर पाते हैं तो उनके पास 350 रन बनाने का समय होगा. हालांकि अगर हम बहुत देर तक बैटिंग करते हैं और बारिश की वजह से एक सेशन का खेल भी खराब हो जाता है तो हम हाथ मलते रह जाएंगे.
ये भी पढ़ें: