Team India
Team India
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज और 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है. वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की कमान जहां शुभमन गिल को दी गई है, वहीं टी-20 सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया है. भारतीय खिलाड़ियों के हौसले इस समय बुलंद हैं.
भारतीय टीम ने अगस्त 2026 में श्रीलंका दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से जीती है. इसके बाद 3 मैचों की टी-20 सीरीज में अफगानिस्तान को 3-0 से हराया है. अब वेस्टइंडीज को हराने की बारी है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर 2026 से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. हम आज आपको वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड बता रहे हैं. आपको मालूम हो कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच आखिरी वनडे सीरीज साल 2023 में खेली गई थी. भारतीय टीम ने इस सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था.
भारत का कैसा है वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में रिकॉर्ड
भारतीय टीम वनडे में अभी तक वेस्टइंडीज से 142 मैच खेल चुकी है. इसमें भारत को 72 मैचों में जीत मिली है. उधर, वेस्टइंडीज टीम 64 मैच जीत सकती है. दोनों टीमों के बीच चार मैच बेनतीजा रहे हैं, जबकि दो मुकाबले टाई पर समाप्त हुए हैं. भारत-वेस्टइंडीज के बीच आखिरी पांच वनडे मुकाबलों की बात करें तो भारतीय टीम को इसमें 4 मैचों में जीत मिली है, जबकि वेस्टइंडीज टीम सिर्फ एक मैच जीत सकी है. इस तरह से भारत का पलड़ा भारी है.
भारतीय सरजमीं पर कैसा है रिकॉर्ड
भारतीय सरजमीं पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल 13 वनडे सीरीज खेली गई हैं. इसमें टीम इंडिया ने नौ सीरीज जीती हैं. वेस्टइंडीज को सिर्फ चार सीरीज में जीत मिली है. आपको मालूम हो कि वेस्टइंडीज ने आखिरी बार भारत में साल 2002 में वनडे सीरीज जीती थी. भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल 24 द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली गई है. इसमें भी भारत का पलड़ा भारी है. भारतीय टीम 24 द्विपक्षीय वनडे सीरीज में से 16 सीरीज अपने नाम कर चुकी है. उधर, सिर्फ 8 सीरीज में वेस्टइंडीज को जीत मिल सकी है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ इन खिलाड़ियों ने किए हैं शानदार प्रदर्शन
1. विराट कोहली: वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में पहले स्थान पर विराट कोहली हैं. कोहली ने इस देश के खिलाफ 41 पारियों में 66.05 की औसत से कुल 2261 रन बनाए हैं. इसमें उनके 9 शतक शामिल हैं.
2. रोहित शर्मा: वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं. रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 35 पारियों में 57.6 की औसत से कुल 1613 रन बनाए हैं. इसमें उनके 3 शतक शामिल हैं. बनाए हैं।
3. सचिन तेंदुलकर: वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में तीसरे स्थान पर सचिन तेंदुलकर हैं. सचिन ने इस देश के खिलाफ 17 पारियों में 45.13 की औसत से कुल 677 रन बनाए है. इसमें उनके 2 शतक शामिल हैं.
4. राहुल द्रविड़: वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में चौथे स्थान पर राहुल द्रविड़ हैं. द्रविड़ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में 560 रन बनाए हैं. इसमें उनके 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं.
5. रविंद्र जडेजा: वेस्टइंडीज के खिलाफ गेंदबाजी में रविंद्र जडेजा ने 32 मुकाबलों में 29.88 की औसत से कुल 44 विकेट अपने नाम किए हैं.
6. कुलदीप यादव: वेस्टइंडीज के खिलाफ गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने 19 मैचों में 21.51 की औसत से 33 विकेट अपने नाम किए हैं.
भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का शेड्यूल
पहला वनडे: 27 सितंबर 2026, तिरुवनंतपुरम
दूसरा वनडे: 30 सितंबर 2026, गुवाहाटी
तीसरा वनडे: 3 अक्टूबर 2026, न्यू चंडीगढ़
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारतीय वनडे टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान, विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकीब नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर.