
Vaibhav Sooryavanshi
Vaibhav Sooryavanshi
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज लखनऊ के इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. फैंस को उम्मीद है कि वैभव सूर्यवंशी को घरेलू मैदान पर अपना पहला इंटरनेशनल टी20 मुकाबला खेलने का मौका मिलेगा. लेकिन टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के बयान से ऐसा नहीं लगता है.
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
वैभव सूर्यवंशी को पिछले 5 बार से टी20 टीम में रखा जा रहा है. लेकिन प्लेइंग इलेवन में अभी भी उनकी जगह पक्की नहीं हुई है. कभी प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिलता है तो कभी टीम से ड्रॉप कर दिए जाते हैं. सूर्यवंशी को अब तक घरेलू मैदान पर एक भी इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज का आगाज आज से लखनऊ में हो रहा है. फैंस उम्मीद हैं कि सूर्यवंशी को लखनऊ की इकाना स्टेडियम में खेलते हुए देख पाएंगे.

गौतम गंभीर के बयान ने बढ़ाई फैंस की चिंता-
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर कहा कि वैभव बहुत प्रतिभाशाली हैं और अच्छी फॉर्म में हैं. लेकिन कभी-कभी आपको अपने मौके का इंतजार करना पड़ता है, क्योंकि हम ड्रेसिंग रूम में वह सुरक्षा का माहौल बनाना चाहते हैं. गंभीर के इस बयान के बाद फैंस को मायूस हो गए हैं. माना जा रहा है कि घरेलू मैदान पर पहला मैच खेलने के लिए अभी सूर्यवंशी को और भी इंतजार करना पड़ेगा.
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा कर सकते हैं ओपनिंग-
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया की ओपनिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा उठा सकते हैं. जबकि नंबर तीन पर ईशान किशन की जगह पक्की है. इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा का नंबर आता है. मध्यक्रम में शिवम दुबे और नीतीश कुमार रेड्डी बल्लेबाजी को मजबूती दे सकते हैं.

सूर्यवंशी का अब तक का प्रदर्शन-
वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक सिर्फ 8 मैच खेले हैं. लेकिन उनके फैंस की उम्मीदें किसी अनुभवी बल्लेबाज की तरह हो गई हैं. सूर्यवंशी ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 246 रन बनाए हैं. उनका औसत 30.75 का रहा है. सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट 186.36 का रहा है. सूर्यवंशी ने 8 मैचों में 2 अर्धशतक लगाए हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 81 न है. इस दौरान सूर्यवंशी ने 18 छक्के लगाए हैं.
ये भी पढ़ें: