scorecardresearch

2 मैच, 19 छक्के, 24 चौके, 243 रन... हरारे स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर वैभव सूर्यवंशी का कोई तोड़ नहीं

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले के लिए वैभव सूर्यवंशी पूरी तरह से तैयार हैं. हरारे स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर पहला मुकाबला खेला जाएगा. इस मैदान पर सूर्यवंशी का ऐतिहासिक रिकॉर्ड रहा है. सूर्यवंशी ने इस मैदान पर 2 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 24 छक्के लगाए हैं. जबकि 19 चौके लगाए हैं.

Vaibhav Sooryavanshi Vaibhav Sooryavanshi

जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज आज से हो रहा है.  टुर्नामेंट के सभी मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर खेले जाएंगे. इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं करने वाले वैभव सूर्यवंशी को जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में मौका मिला है. फैंस को वैभव सूर्यवंशी से इस सीरीज में बड़ी पारी की उम्मीद है. सूर्यवंशी का रिकॉर्ड्स भी हरारे स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर जबरदस्त है. इस मैदान में वैभव ने तूफानी पारियां खेली हैं. आज एक बार फिर सूर्यवंशी उन पारियों को दोहराने की कोशिश करेंगे.

2 मैच, 19 छक्के, 24 चौके, 243 रन-
विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर 2 मैच  खेले हैं. इस दौरान उनकी बल्लेबाजी जबरदस्त रही है. सूर्यवंशी ने इन दोनों मैचों में 243 रन बनाए हैं. इस दौरान सूर्यवंशी ने 19 छक्के लगाए हैं. जबकि 24 चौके मारे हैं. सूर्यवंशी ने ये मुकाबले अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेले थे. उन्होंने टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में 175 रनों की ऐतिहासिक पारी इसी मैदान पर खेली थी.

फाइनल में 80 गेंदों में 175 रन की विस्फोटक पारी-
वैभव सूर्यवंशी ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला था. इस दौरान सूर्यवंशी ऐतिहासिक 175 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने इसके लिए सिर्फ 80 गेंदों का सामना किया था. इस दौरान सूर्यवंशी 15 छक्के लगाए थे और 15 बार ही गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजा था. इस मुकाबले में उनका स्ट्राइक रेट 218.75 का रहा था. इस मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला जीता था.

अफगानिस्तान के खिलाफ 68 रनों की पारी-
वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ भी एक मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर खेला था. इस मुकाबले में भी सूर्यवंशी ने धमाका किया था. उन्होंने इस मैच में 33 गेंदों पर 68 रनों की तूफानी पारी खेली थी. इस दौरान उन्होंने 4 छक्के और 9 चौके लगाए थे. वैभव सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट 206.06 का रहा था. इस मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया था.

ये भी पढ़ें: