scorecardresearch

India vs West Indies 2nd T20I: रांची में भारत का ऐसा शानदार रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज को फिर हराने के लिए टीम इंडिया तैयार, जानें फ्री में कहां देख सकते हैं मैच?

IND vs WI 2nd T20 Match: भारतीय टीम 5 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला वेस्टइंडीज से खेलने के लिए तैयार है. यह मुकाबला रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 9 अक्टूबर 2026 की शाम 7 बजे से खेला जाएगा. टीम इंडिया पहले मैच में वेस्टइंडीज को हरा चुकी है. रांची में भारत का शानदार रिकॉर्ड है. ऐसे में जीत पक्की मानी जा रही है. यहां आप जान सकते हैं आप कहां फ्री में मैच देख सकते हैं.

Advertisement
India vs West Indies 2nd T20I India vs West Indies 2nd T20I

India vs West Indies 2nd T20I: भारतीय टीम वेस्टइंडीज से खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज में  1-0 से आगे है. अब टीम इंडिया दूसरे मुकाबले में भिड़ने के लिए तैयार है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 मैच रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 9 अक्टूबर 2026 की शाम 7 बजे से खेला जाएगा. इस मैदान पर भारत का शानदार रिकॉर्ड है. यहां आप रिकॉर्ड से लेकर कहां फ्री में मैच देख सकते हैं, उसके बारे में जान सकते हैं. आपको मालूम हो कि इस टी-20 सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज ने 171 रन बनाए थे. टीम इंडिया ने 172 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 14.4 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया था. कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जड़ा था. अय्यर ने 43 गेंदों में 102 रनों की नाबाद पारी खेली थी. 

जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत का ऐसा है रिकॉर्ड 
भारतीय टीम ने रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अब तक कुल 4 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेली है. इस दौरान टीम इंडिया को 3 मुकाबलों में जीत मिली है. सिर्फ एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में टीम इंडिया का पलड़ा इस मैदान पर भारी है. आपको मालूम हो कि टीम इंडिया इस मैदान पर अपना आखिरी मुकाबला साल 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. इस मैच में भारत को 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. इससे पहले  जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में साल 2021 में खेले गए मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया था. टीम इंडिया ने 2017 में इस ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 विकेट से जीत दर्ज की थी. भारतीय टीम ने साल 2016 में इस मैदान पर श्रीलंका को 69 रनों से हराया था. 

भारत का वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड
आपको मालूम हो कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच अभी तक टी-20 फॉर्मेट में कुल 32 मैच खेले गए हैं. इसमें से भारतीय टीम को 21 मैचों में जीत मिली है. 10 मैचों में कैरेबियाई टीम ने जीत दर्ज की है. एक मैच का नतीजा नहीं निकला. ऐसे में टी-20 में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का दबदबा रहा है. 

भारत-वेस्टइंडीज मैच कब और कहां देख सकते हैं 
भारत-वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर दिन शुक्रवार को खेला जाएगा. यह मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा. मैच शुक्रवार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होगा. भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. मोबाइल और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फैंस जियोस्टार ऐप और वेबसाइट के जरिए मुकाबले का लाइव एक्शन देख सकेंगे. डीडी फ्री डिश का इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर इस मुकाबले का मुफ्त प्रसारण देख सकते हैं.

भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव.

वेस्टइंडीज की टीम
शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, अकील होसेन, आमिर जांगू, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैमसन, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर.