Rashid Khan and Rahul Tewatia (Photo: Instagram)
Rashid Khan and Rahul Tewatia (Photo: Instagram)
बुधवार को IPL 2022 का 40वां मैच गुजरात और हैदराबाद के बीच खेला गयाय यह मुकाबला बहुत ही रोमांचक रहा. मैच को भले ही गुजरात ने अपने नाम कर लिया हो पर इस मैच में दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने अपनी जी-जान लगा दी. हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी की और 195 रन बनाए.
इस लक्ष्य का पीछी करते हुए पहले गुजरात के ऋिद्धिमान साहा ने 38 गेंद में 68 रन बनाए थे. पर फिर उमरान के तूफान में गुजरात की आधी टीम ढह गई. गुजरात को आखिरी ओवर में जीत के लिए 22 रनों की जरूरत थी. और क्रीज पर थे राशिद खान और राहुल तेवतिया.
गरजा राशिद और राहुल का बल्ला
आखिरी ओवर में राशिद और राहुल ने मिलकर पूरी बाजी पलट दी. बात अगर पूरे ओवर की करें तो 20वें ओवर में गेंदबाजी मार्को येन्सन ने की. इस ओवर की पहली गेंद पर राहुल ने छक्का जड़ा. इसके बाद, दूसरी गेंद पर एक रन ही मिल पाया. तीसरी गेंद पर राशिद ने छक्का जड़ दिया.
अब तीन गेंद में गुजरात को 9 रन की जरूरत थी. ऐसे में, चौथी गेंद खाली गई और कोई रन नहीं मिला. दबाव और बढ़ गया. पर राशिद ने पांचवी गेंद पर छक्का मारकर उम्मीदें बांधी रखीं. और फिर आखिरी गेंद पर वह हुआ जिसकी प्रार्थना पूरी गुजरात टीम कर रही थी.
आखिरी गेंद पर भी राशिद नें छक्का जड़ दिया और हारते हुए मैच को 5 विकेट से जीत लिया. इस शानदीर जीत के बाद गुजरात टीम अंकतालिका में नंबर 1 पर पहुंच गई है.