scorecardresearch

IPL 2026: RCB के पास हैं 16 अंक, फिर भी प्लेऑफ का टिकट नहीं है कन्फर्म, जानें क्या करना होगा?

आईपीएल (IPL) 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का प्वाइंट टेबल में 16 अंक हैं. लेकिन अभी तक टीम का प्लेऑफ में टिकट पक्का नहीं हुआ है. जबकि टूर्नामेंट का इतिहास रहा है कि 16 अंक तक पहुंचने वाली टीमों का प्लेऑफ में टिकट पक्का हो जाता है. आखिर ऐसा क्यों है? चलिए जानते हैं.

RCB RCB

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में प्लेऑफ की रेस रोमांचक दौर में पहुंच गई है. अब लीग स्टेज में सिर्फ 13 मैच बाकी हैं. लेकिन अभी भी प्लेऑफ की लिस्ट फाइनल नहीं हो पाई है. इस बार की लड़ाई कुछ अलग ही है. गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्वाइंट टेबल में 16-16 अंक हैं. लेकिन अभी भी प्लेऑफ में उनका टिकट पक्का नहीं है. आईपीएल के प्लेऑफ की दौड़ से मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स बाहर हो गई है. जबकि दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स भी करीब-करीब बाहर हो ही गई हैं.

RCB के 16 अंक, फिर भी टिकट पक्का नहीं-
प्वाइंट टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 16 अंक हैं. लेकिन अभी आरसीबी का प्लेऑफ में पहुंचना कन्फर्म नहीं हुआ है. जबकि टूर्नामेंट का इतिहास रहा है कि 16 अंक हासिल करने वाली टीम का प्लेऑफ खेलना पक्का हो जाता है. लेकिन इस सीजन में अभी तक ऐसा नहीं हुआ है. हालांकि आरसीबी के टॉप 4 में पहुंचने की संभावना 99 फीसदी है. आरसीबी को अभी 2 मैच खेलना है. अगर टीम को एक जीत मिलती है तो प्लेऑफ में टीम की जगह पक्की हो जाएगी.

बाकी टीमों की क्या हैं संभावनाएं?
गुजरात टाइटंस के भी 16 अंक है. लेकिन इस टीम का भी प्लेऑफ का टिकट पक्का नहीं है. गुजरात को भी अभी 2 मैच खेलने हैं. अगर एक जीत मिलती है तो प्लेऑफ का टिकट पक्का हो जाएगा. हैदराबाद की टीम का टॉप 4 में पहुंचने की संभावना 77 फीसदी है. पंजाब की टीम को अभी 3 मैच खेलने हैं. इसके टॉप 4 में पहुंचने की संभावना 63.3 फीसदी है.

चेन्नई के टॉप 4 में जगह बनाने की संभावना 53.2 फीसदी है. चेन्नई को अभी 3 मैच खेलने हैं. जबकि राजस्थान रॉयल्स की संभावना 53 फीसदी है. इस टीम को भी 3 मैच खेलने हैं. केकेआर के टॉप 4 में पहुंचने की संभावना सिर्फ 2.6 फीसदी है. केकेआर के 11 मैचों में सिर्फ 9 अंक हैं. इस टीम ने 6 मैचों में हार का सामना किया है. दिल्ली कैपिटल्स के भी टॉप 4 में पहुंचने की संभावना 2.7 फीसदी है. उधर, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है.

ये भी पढ़ें: