Vaibhav Suryavanshi
Vaibhav Suryavanshi
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी धमाल मचा रहे हैं. सूर्यवंशी ने आईपीएल में इस सीजन 9 मैचों की 9 पारियों में 400 रन बनाए हैं. सूर्यवंशी ने ये उपलब्धि 238.08 के स्ट्राइक रेट से हासिल की है. इस दौरान वैभव ने 37 छक्के लगाए हैं. सूर्यवंशी आईपीएल में सिक्सर किंग के नाम से मशहूर हो गए हैं. लेकिन उनका सिक्सर किंग बनना इतना आसान नहीं था. इसके लिए उनकी कड़ी मेहनत की है. बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर आशिकुर रहमान ने सूर्यवंशी के सिक्सर किंग बनने के पीछे का राज बताया है. उन्होंने बताया है कि कैसे वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में लंबे-लंबे छक्के लगा रहे हैं?
सूर्यवंशी के छक्कों के पीछे का क्या है राज?
वैभव सूर्यवंशी के सिक्सर किंग बनने के पीछे का राज क्या है? इसका खुलासा बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर आशिकुर रहमान ने किया है. Cricbuzz की एक रिपोर्ट के मुताबिक रहमान ने बताया कि सूर्यवंशी ने उनकी पहली मुलाकात साल 2023 में विजयवाड़ा में हुई थी. उन्होंने बताया कि जब सूर्यवंशी को आईपीएल टीम में चुना गया तो उन्होंने वैभव को फोन किया था और तैयारियों को लेकर बातचीत की थी. रिपोर्ट के मुताबिक वैभव सूर्यवंशी ने रहमान को बताया था कि वे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 4 घंटे सिर्फ छक्के मारने की प्रैक्टिस करते हैं. उन्होंने कहा कि इससे छक्के मारना स्वाभाविक लगने लगता है.
आशिकुर रहमान ने बताया कि अक्सर वैभव सूर्यवंशी के साथ उनकी बातचीत होती है. आईपीएल में चुने जाने से पहले वो कई बार एक साथ खाना भी खा चुके हैं.
IPL में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन-
IPL 2026 में 40 मैच हो जाने के बाद भी वैभव सूर्यवंशी छक्के लगाने में पहले नंबर पर काबिज हैं. वैभव ने अब तक 37 छक्के लगाए हैं. जबकि दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा ने 28 छक्के लगाए हैं. इस अंतर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वैभव आईपीएल में कितनी धमाकेदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. वैभव ने 9 मैचों में 400 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 238 प्लस का रहा है. इस दौरान सूर्यवंशी ने 2 शतक लगाए हैं.
ये भी पढ़ें: