IPL 2026
IPL 2026
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में ऑरेंज कैप की रेस में खूब उलटफेर हो रहा है. लगातार नंबर वन पर रहे हेनरिक क्लासेन अब टॉप 3 से भी बाहर हो गए हैं. टॉप 3 में गुजरात की टीम का दबदबा हो गया है. इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद का दबदबा था. गुजरात टीम के साई सुदर्शन टॉपर पर चल रहे हैं तो दूसरे नंबर पर भी गुजरात के ही शुभमन गिल है. जबकि तीसरे नंबर पर विराट कोहली का नंबर आता है. कभी ऑरेंज कैप की दौड़ में ऊपर चल रहे वैभव सूर्यवंशी इस रेस में पिछड़ गए हैं. हालांकि अभी वो बाहर नहीं हुए हैं. उनके पास अभी 2 मौके हैं.
टॉप 3 में गुजरात का दबदबा-
ऑरेंज कैप की दौड़ में गुजरात की टीम सबसे आगे है. टॉप 3 में इस टीम के दो खिलाड़ी मौजूद हैं. पहले नंबर पर गुजरात के साई सुदर्शन हैं. जिन्होंने 12 मैचों में 554 रन बनाए हैं. उन्होंने एक शतक और 6 अर्धशतक लगाया है. जबकि इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटन्स के शुभमन गिल है. उन्होंने भी 12 मैच खेले हैं. जबकि उन्होंने 552 रन बनाए हैं. गिल ने 5 अर्धशतक लगाया है. हालांकि उन्होंने इस सीजन में अब तक कोई भी शतक नहीं लगाया है. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आरसीबी के विराट कोहली हैं. कोहली ने 13 मैचों में 542 रन बनाए हैं. उन्होंने एक शतक और 4 अर्धशतक लगाया है. कोहली ने 21 छक्के भी लगाए हैं.
टॉप पर चल रहे क्लासेन का क्या हुआ?
ऑरेंज कैप की रेस में हेनरिक क्लासेन लगातार टॉप पर चल रहे थे. लेकिन अब वो थोड़ा नीचे चले गए हैं. क्लासेन ने 12 मैचों में 508 रन बनाए हैं और इस लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं. क्लासेन ने 5 अर्धशतक लगाया है. क्लासेन ने इस दौरान 23 छक्के लगाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 153 का रहा है.
सिक्सर किंग वैभव सूर्यवंशी कहां हैं?
राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के इस सीजन में सबका दिल जीत लिया है. शुरुआत में उनको ऑरेंज कैप का दावेदार माना जा रहा था. लेकिन वो इस लिस्ट में काफी पीछे छूट गए हैं. इस लिस्ट में सूर्यवंशी छठे नंबर पर हैं. उन्होंने 12 मैचों में 486 रन बनाए हैं. सूर्यवंशी ने एक शतक और 2 अर्धशतक भी लगाया है. इस दौरान उन्होंने 43 छक्के लगाए हैं.
ये भी पढ़ें: