IPL 2026 Orange Cap Race
IPL 2026 Orange Cap Race
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में प्लेऑफ की तस्वीर करीब-करीब साफ हो गई है. इसके साथ ही ऑेरेंज कैप की दौड़ और भी दिलचस्प हो गई है. फिलहाल दौड़ में गुजरात टाइटन्स के साई सुदर्शन सबसे आगे चल रहे हैं. लेकिन शुभमन गिल और वैभव सूर्यवंशी में ज्यादा पीछे नहीं हैं. सुदर्शन 14 मैच खेल चुके हैं. जबकि शुभमन गिल और वैभव सूर्यवंशी ने 13-13 मैच खेले हैं. ऐसे में ऑरेंज कैप की जंग काफी दिलचस्प हो गई है.
टॉप पर गुजरात के खिलाड़ी-
ऑरेंज कैप की दौड़ में फिलहाल साई सुदर्शन और शुभमन गिल सबसे आगे हैं. दोनों खिलाड़ी गुजरात टाइटन्स की टीम का हिस्सा हैं. सुदर्शन ने 14 मैच में 638 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक लगाया है. जबकि 7 अर्धशतक लगाए हैं. इस सीजन में सुदर्शन ने 29 छक्के लगाए हैं. जबकि शुभमन गिल ने 13 मैचों में 616 रन बनाए हैं. उन्होंने 6 अर्धशतक लगाए हैं. हालांकि वो कोई शतक नहीं लगा पाए हैं. गिल ने 30 छक्के लगाए हैं.
वैभव सूर्यवंशी भी रेस में-
इस सीजन के धमाकेदार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की दौड़ में तीसरे नंबर पर हैं. वैभव ने 13 मैचों में 579 रन बनाए हैं. उन्होंने एक शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं. सूर्यवंशी ने 53 छक्के लगाए हैं. उन्होंने 6 बार 30 से ज्यादा रन बनाए हैं. सूर्यवंशी का औसत 44 है. उनका स्ट्राइक रेट 236 का है.
प्लेऑफ की लड़ाई-
आईपीएल के इस सीजन में प्लेऑफ के टीमों की तस्वीर करीब-करीब साफ हो गई है. प्वाइंट्स टेबल में आरसीबी पहले नंबर पर है. आरसीबी के 13 मैचों में 18 अंक हैं. जबकि दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटन्स हैं. इस टीम के खाते में भी 18 अंक हैं. लेकिन इस टीम ने 14 मैच खेले हैं. प्लेऑफ की दौड़ में तीसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है. इस टीम के पास 16 अंक हैं. इन तीनों टीमों का प्लेऑफ के लिए टिकट फाइनल हो गया है. चौथी टीम के लिए अभी रेस चल रही है. इस लिस्ट में राजस्थान रॉयल्स सबसे आगे है.
ये भी पढ़ें: