scorecardresearch

IPL 2026 Playoff Qualification Scenario: कौन सी टीम हो गई बाहर? किस पर है खतरा, साफ हो रही प्लेऑफ की तस्वीर

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ की तस्वीर साफ होने लगी है. मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई हैं. अब 8 टीमों के बीच प्लेऑफ में पहुंचने की होड़ मची है. चलिए जानते है कि किस टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की कितनी संभावनाए हैं?

Advertisement
IPL 2026 IPL 2026

इंडियन प्रीमियर लीग 2206 के प्लेऑफ की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होने लगी है. लगातार प्वाइंट टेबल की तस्वीर बदल रही है. लीग स्टेज में अभी 15 मैच बचे हैं. हालांकि दो टीमों की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना खत्म हो चुकी है. मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुके हैं. अब प्लेऑफ की दौड़ में सिर्फ 8 टीमें बची हैं. इनमें से कोई भी टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है.

RCB और SRH और GT के सबसे ज्यादा अंक-
आईपीएल प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर आरसीबी है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 मैचों में 14 अंक हैं. सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के भी 11 मैचों में 14 अंक हैं. तीनों टीमों ने 7-7 मैच जीते हैं और 4-4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. लेकिन नेट रन रेट के आधार पर आरसीबी टॉप पर है. आरसीबी का नेट रन रेट प्लस 1.103 है. जबकि हैदराबाद का नेट रन रेट प्ल्स 0.737 और गुजरात का नेट रन रेट प्लस 0.228 है.

आरसीबी के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना 94.82 फीसदी है. जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना 91.74 फीसदी है. गुजरात टाइटन्स के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना 87.53 फीसदी है.

पंजाब, चेन्नई और राजस्थान की संभावना-
आईपीएल के प्वाइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स चौथे, 5वें और छठे नंबर पर हैं. पंजाब के 11 मैचों के बाद 13 अंक, चेन्नई और राजस्थान के इतने ही मैचों के बाद 12-12 अंक हैं. पंजाब का नेट रन रेट प्लस 0.428, चेन्नई का नेट रन रेट प्लस 0.185 और राजस्थन रॉयल्स का नेट रन रेट प्लस 0.082 है.

पंजाब किंस्ग के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद 84.69 फीसदी है. जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना 58.47 फीसदी और राजस्थान रॉयल्स के 54.33 फीसदी है.

DC, KKR का क्या है हाल?
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की हालत कुछ अच्छी नहीं है. प्वाइंट्स टेबल में दिल्ली 7वें और कोलकाता 8वें नंबर पर है. दिल्ली के 12 मैचों में 10 अंक और कोलकाता के 10 मैचों में 9 अंक हैं. दिल्ली और कोलकाता का नेट रन रेट माइन्स में है.

मुंबई और लखनऊ बाहर-
आईपीएल के प्लेऑफ की दौड़ से मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स बाहर हो गई है. प्वाइंट्स टेबल में दोनों टीमें नीचे से पहले और दूसरे नंबर पर हैं. मुंबई और लखनऊ ने 11-11 मैच खेले  हैं. इसमें दोनों टीमों के 6-6 अंक हैं.

ये भी पढ़ें: