SRH Defeats RR by 57 run (Photo: PTI)
SRH Defeats RR by 57 run (Photo: PTI)
आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. राजस्थान इस सीजन में सबसे मजबूत और खतरनाक टीम के रूप में सामने आई है. लेकिन आज के मुकाबले में मैदान राजस्थान के फेवर में नहीं बैठा और 57 रनों के साथ वह हैदराबाद से हार गई.
एक के एक झटके राजस्थान के विकेट
217 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही. टीम को शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा जब प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने पहले ही ओवर में तीन विकेट झटक दिए. वैभव सूर्यवंशी, जुरेल और प्रोटेरियस सस्ते में पवेलियन लौट गए.
दूसरे ओवर में यशस्वी भी सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे टीम की हालत और खराब हो गई. इसके बाद रियान पराग भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और जल्दी आउट हो गए. इसके बाद फरेरा और जडेजा ने पारी को संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी की. दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई, जिससे टीम को कुछ उम्मीद जरूर जगी. लेकिन 15वें ओवर में फरेरा 69 रन बनाकर आउट हो गए और साझेदारी टूट गई. इसके अगले ही ओवर में जडेजा भी अपना विकेट गंवा बैठे, जिससे राजस्थान की वापसी की उम्मीद खत्म हो गई. आखिरकार राजस्थान की पूरी टीम 159 रनों पर सिमट गई और मुकाबला गंवा बैठी.
हैदराबाद का पावर प्ले रहा 50+
पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम को पहली ही गेंद पर बड़ा झटका लगा, जब बिना खाता खोले ही बल्लेबाज जोफ्रा आर्चर का शिकार बन गए. इसके बाद ट्रेविस हेड और ईशान किशन ने पारी को संभाला और शानदार साझेदारी की. दोनों ने पावरप्ले के 6 ओवरों में टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया.
शतक जड़ने से रह गए ईशान किशन
7वें ओवर में हैदराबाद को दूसरा झटका लगा, जब ट्रेविस हेड 18 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद ईशान किशन ने जिम्मेदारी संभालते हुए आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी जारी रखी. उन्होंने सिर्फ 30 गेंदों में अपनी शानदार फिफ्टी पूरी की. फिफ्ती के बाद ईशान और भी खतरनाक हो गए और तेज रन बनाते हुए 11वें ओवर में टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया. लेकिन 14वें ओवर में हैदराबाद को तीसरा झटका लगा, जब ईशान किशन 91 रन की बेहतरीन पारी खेलकर आउट हो गए. उन्होंने 44 गेंदों में 8 चौके और 6 छक्के जड़े.
हैदराबाद ने दिया 216 का लक्ष्य
इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने 26 गेंदों में 40 रन की अहम पारी खेली, जबकि नीतीश रेड्डी ने 13 गेंदों में 28 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. इन पारियों की बदौलत हैदराबाद ने 6 विकेट खोकर 216 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया.
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा.
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे.