IPL 2026
IPL 2026
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का लीग स्टेज अब बस खत्म होने को ही है. लेकिन इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया. आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच मैदान पर तीखी नोकझोंक हुई. ये मामला इतना बढ़ गया कि मैच खत्म होने के बाद कोहली ने हेड से हाथ भी नहीं मिलाया.
हेड ने की थी विवाद की शुरुआत-
सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल के 67वें मैच में आरसीबी को 256 रन का टारगेट दिया था. इस रनचेज के दौरान कोहली और हेड के बीच नोकझोंक देखने को मिली. इस नोकझोंक की शुरुआत उस समय हुई, जब क्रीज पर विराट कोहली मौजूद थे और हैदराबाद की पारी का दूसरा ओवर चल रहा था. इस ओवर में पैट कमिंस की पहली गेंद पर कोहली ने फाइन लेग की दिशा में चौका लगाया. यह गेंद कोहली के बल्ले के अंदरुनी किनारे पर लगी थी. इसके बाद हेड ने कोहली को टोंट मारा था. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
कोहली का हेड को जवाब-
अब बारी विराट कोहली के जवाब की थी. इस बार गेंद हैदराबाद के गेंदबाज शिवांग कुमार के हाथ में थी और चौथा ओवर चल रहा था. बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर गेंदबाज शिवांग कुमार की पिटाई कर रहे थे तो कोहली ने ट्रेड से कुछ कहा. कोहली बार-बार इशारे कर रहे थे. विराट हेड को गेंदबाजी के लिए बुला रहे थे. इस ओवर में वेंटकेश ने 23 रन ठोक दिए. कोहली ने हाथ से इशारा हेड को दूर जाने का संकेत दिया.
कोहली ने नहीं मिलाया हाथ-
विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मैच खत्म होने के बाद कोहली ने हेड से हाथ भी नहीं मिलाया. जब मैच खत्म हो गया तो सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे. इस दौरान हेड से हाथ मिलाने की बारी आई तो कोहली बिना हाथ मिलाए आगे बढ़ गए. जबकि हेड ने हाथ आगे बढ़ाया था.
कोहली ने हेड को इग्नोर करके ईशान किशन से हाथ मिलाया और आगे निकल गए. इस दौरान कोहली के चेहरे का भाव बहुत की सख्त था. इस अपमान से ट्रेविस हेड का चेहरा उतर गया.
ये भी पढ़ें: