scorecardresearch

IPL 2026: क्रिस गेल खुश हुआ! जब सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड टूटा तो 15 साल के लड़के के फैन हो गए सिक्सर किंग

IPL 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया है. सूर्यवंशी ने क्रिस गेल के 14 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. गेल ने साल 2012 में 59 छक्के लगाए थे. अब जब सूर्यवंशी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है तो क्रिस गेल भी खुश हो गए.

Vaibhav Sooryavanshi and Chris Gayle Vaibhav Sooryavanshi and Chris Gayle

आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया और क्वालिफायर में जगह बना ली. अब राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला गुजरात टाइटन्स से होगा. एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी पारी खेली. सूर्यवंशी ने 29 गेंदों पर 97 रन की विध्वंसक पारी खेली. इस पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहे.

इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के 14 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया. सूर्यवंशी अब आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. सूर्यवंशी अब तक 65 छक्के लगा चुके हैं. जबकि क्रिस गेल साल 2012 के सीजन में 59 छक्के लगाए थे.

वैभव के फैन हुए क्रिस गेल-
जब वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा तो गेल का भी रिएक्शन आया. क्रिस गेल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया और वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की. गेल ने लिखा कि वैभव कितना असाधारण और अद्भुत प्लेयर है. ग्रेट इंटरटेनमेंट यंग मैन! न्यू सिक्स मशीन.

क्रिस गेल ने वैभव सूर्यवंशी को न्यू सिक्स मशीन का खिताब दिया. इस दौरान क्रिस गेल ने एक ग्राफिक्स भी शेयर किया. जिसमें यूनिवर्सल बेबी बॉस लिखा था. एक ग्राफिक्स में वैभव सूर्यवंशी के इस सीजन में रिकॉर्ड्स का जिक्र था.

सूर्यवंशी ने तोड़े ये रिकॉर्ड्स-
इस सीजन में सूर्यवंशी ने अनकैप्ड प्लेयर के सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है. सूर्यवंशी अब तक 680 रन बना चुके हैं. एक सीजन में सबसे ज्यादा 65 छ्क्के लगाने का रिकॉर्ड भी सूर्यवंशी के नाम दर्ज हो गया है. इसके साथ ही प्लेऑफ गेम में सबसे ज्यादा 12 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी सूर्यवंशी के नाम दर्ज हो गया है. सूर्यवंशी 24 गेंद के भीतर 12 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. इसके साथ ही पावरप्ले में भी सबसे ज्यादा 8 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. 

ये भी पढ़ें: