न्यूजीलैंड टीम.
न्यूजीलैंड टीम. न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को आयरलैंड को टी-20 वर्ल्ड कप 2022 सुपर-12 के अपने आखिरी मुकाबले में 35 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ केन विलियमसन के नेतृत्व वाली न्यूजीलैंड की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है. न्यूजीलैंड के लिए कप्तान विलियमसन ने टूर्नामेंट में पहली बार सौ से अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और तीन छक्के लगाए. आयरलैंड को हराने के साथ ही कीवी टीम के अब पांच मैचों में सात अंक हो गए हैं, इस तरह से न्यूजीलैंड सुपर-12 की पहली टीम है, जिसने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर-4 में जगह बनाई है. दूसरे नंबर के लिए ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और श्रीलंका में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा. उधर, आयरलैंड टीम सेमीफाइनल में जगह तो नहीं बना सकी लेकिन वेस्टइंडीज और इंग्लैंड जैसी दमदार टीमों को उसने मात दी है.
पहले मैच में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराया था
न्यूजीलैंड की टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के अपने पहले मैच में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की थी. लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ उसका मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था, जिससे कीवी टीम को नुकसान पहुंचा. इसके बाद टीम ने श्रीलंका को हराया, लेकिन अगले ही मैच में इंग्लैंड ने उसे 20 रन से हराकर उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल कर दी थी लेकिन अपने आखिरी मैच में न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को हराकर सेमीफाइनल में कदम रख लिया है. न्यूजीलैंड टीम ने पिछली बार फाइनल में जगह बनायी थी जहां उसे ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट से हराया था.