scorecardresearch

गेल से लेकर गिल तक... इन 10 बल्लेबाजों के नाम दर्ज है ODI में डबल सेंचुरी, भारत के 5 बल्लेबाज शामिल

वनडे क्रिकेट के इतिहास में अब तक 10 बल्लेबाजों ने दोहरा शतक लगाया है. इसमें रोहित शर्मा ने 3 बार और शुभमन गिल ने 2 बार दोहरा शतक लगाया है. इनके अलावा दूसरे बल्लेबाजों ने एक-एक दोहरा शतक लगाया है. दोहरा शतक लगाने वालों की लिस्ट में 5 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं.

Advertisement
Shubman Gill, Rohit Sharma and Ishan Kishan (Photo/PTI) Shubman Gill, Rohit Sharma and Ishan Kishan (Photo/PTI)

वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी वनडे में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने तूफानी पारी खेली. उन्होंने सिर्फ 117 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया. ये वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज डबल सेंचुरी है. वनडे क्रिकेट में अब तक 10 बल्लेबाजों ने दोहरा शतक लगाया है. इसमें टीम इंडिया के रोहित शर्मा ने 3 बार और शुभमन गिल ने 2 बार दोहरा शतक बनाया है. इसके अलावा बाकी खिलाड़ियों ने एक-एक बार दोहरा शतक लगाया है. वनडे में दोहरा शतक लगाने वाली लिस्ट में भारत के 5 खिलाड़ी शामिल हैं. चलिए आपको सभी 10 खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं.

रोहित शर्मा-
रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 3 बार दोहरा शतक लगाया है. रोहित शर्मा ने नाम वनडे में उच्चतम स्कोर का रिकॉर्ड भी दर्ज है. रोहित शर्मा का सर्वोच्च स्कोर 264 रन है. इतने रन आज तक किसी भी बल्लेबाज ने नहीं बनाए हैं. रोहित शर्मा ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रन, साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 262 रन और साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 208 रन बनाए हैं.

शुभमन गिल-
टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने वनडे में 2 दोहरा शतक लगाया है. साल 2023 में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में 149 गेंदों पर 208 रन बनाए थे. जबकि साल 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में 133 गेंदों में 223 रन बनाए हैं.

सचिन तेंदुलकर-
भारत के सचिन तेंदुलकर ने साल 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 200 रन बनाए थे. सचिन दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वनडे में दोहरा शतक लगाया था. उन्होंने ये ऐतिहासिक पारी ग्वालियर में खेली थी. सचिन ने सिरअफ 147 गेंदों का सामना किया था. इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 25 चौके लगाए थे.

वीरेंद्र सहवाग-
टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग ने भी वनडे में दोहरा शतक ठोका था. उन्होंने 8 दिसंबर 2011 को इंदौर में 149 गेंदों में 219 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 7 छक्के और 25 चौके लगाए थे. सहवाग ने ये पारी वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली थी.

ईशान किशन-
टीम इंडिया के खिलाड़ी ईशान किशन ने भी वनडे में दोहरा शतक लगाया है. उन्होंने साल 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था. ईशान ने 131 गेंदों में 210 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 10 छक्के और 24 चौके लगाए थे.

क्रिस गेल-
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने वनडे में साल 2015 में दोहरा शतक लगाया था. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 147 गेंदों में शानदार 215 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 16 छक्के लगाए थे. इस मैच में उन्होंने 10 चौके भी लगाए थे.

मार्टिन गप्टिल-
न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल भी वनडे में दोहरा शतक जड़ चुके हैं. मार्टिन ने 237 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. उन्होंने ये पारी साल 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली थी.

फखर जमान-
पाकिस्तान के इकलौते बल्लेबाज फखर जमान ने वनडे में दोहरा शतक बनाया है. फखर ने साल 2018 में 210 रनों की पारी खेली थी. फखर ने ये पारी जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली थी. 

ग्लेन मैक्सवेल-
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल भी वनडे में 201 रनों की पारी खेल चुके हैं. मैक्सवेल ने ये ऐतिहासिक पारी अफगानिस्तान के खिलाफ खेली थी. उन्होंने 128 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया था. ये मुकाबला मुंबई में 7 नवंबर 2023 को खेला गया था. यह वनडे इतिहास में रन चेज के दौरान पहला दोहरा शतक था.

पथुम निसांका-
श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने साल 2024 में वनडे में दोहरा शतक जड़ा था. उन्होंने 136 गेंदों में ये ऐतिहासिक पारी खेली थी. निसांका ने 210 रनों की इस पारी में 8 छक्के और 20 चौके लगाए थे. उन्होंने ये पारी अफगानिस्तान के खिलाफ खेली थी.

ये भी पढ़ें: