भारत और न्यूजीलैंड के बीच महामुकाबला आज खेला जाएगा. चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में आज दोनों टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी. ग्रुप मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया था. क्रिकेट के दिवानों के लिए आज का दिन दिल की धड़कने तेज कर देने वाला है.
पूरे देश में भारत की जीत के लिए प्रार्थनाओं का दौर जारी है. करनाल में क्रिकेट एकेडमी के बच्चों ने हनुमान चालीसा और गायत्री मंत्र का पाठ किया है. साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सों में भारत की जीत की दुआए की जा रही हैं.
कौन किसे करेगा चित
आज चैंपियंस ट्रॉफी का महामुकाबला है. इस मुकाबले से जीत का बादशाह तय होना है. साथ ही यह भी तय होगा कि कौन निराशा के साथ अपने घर लौटने वाला है. आज का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. भारत ने जहां ऑस्ट्रेलिया को हराकर मुकाबले में अपनी जगह बनाई है. तो वहीं न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को चित करके फाइनल में जगह बनाई है.
भारत और न्यूजीलैंड दोनों ग्रुप मैच में भी आमने-सामने हुए थे. वहां पर भी भारत न्यूजीलैंड पर भारी पड़ा था और पटखनी दे दी थी. अब आज दोनों टीमों के बीच एक बार फिर कड़ा मुकाबला खेला जाएगा.
प्रार्थना और दुआ देंगी साथ
करनाल में क्रिकेट खिलाड़ियों ने टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना की है और शुभकामनाएं भी भेजी हैं. भारत अगर ये मुकाबला जीत जाएगा तो चैंपियन ट्रॉफी का सरताज बन जाएगा. क्रिकेट एकेडमी के बच्चों ने भारत की जीत के लिए हनुमान चालीसा और गायत्री मंत्र का पाठ किया और जीत को अपनी बताया. बहराल आज का मुकाबला दिलचस्प होगा. देखना होगा कि चैंपियन ट्रॉफी जीतकर कौन बनेगा ICC चैंपियन ट्रॉफी का बादशाह.
क्या बोले बच्चे
बच्चों ने कहा कि भारत काफी मुश्किल से फाइनल में पहुंची है. भारत बना न्यूजीलैंड का मैच देखा जाएगा. हमें पूरी उम्मीद है की भारत मैच जीतेगा. रोहित की बल्लेबाजी देखने को मिलेगी तो वहीं विराट का बल्ला कितना बोलता है वह भी देखने को मिलेगा. उनका कहना है कि आज विराट थोड़ा अंडर प्रेशर रह सकते हैं. ऐसे में उनकी परफॉर्मेंस भी काफी अच्छी हो सकती है. हम सबको आज टीम इंडिया से काफी उम्मीदें हैं.