scorecardresearch

अफगनिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मचाया तहलका, गिलगित बाल्टिस्तान को दिखाया भारत का हिस्सा, बौखलाया पाकिस्तान

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने टीम इंडिया के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए एक प्रमोशन वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में एसीबी ने एक मैप का इस्तेमाल किया है. जिसमें गिलगिल-बाल्टिस्तान और पीओके को भारत का हिस्सा दिखाया गया है. इस वीडियो से पाकिस्तान को मिर्ची लग रही है.

Advertisement
ACB promotional video (Photo/@ACBofficials) ACB promotional video (Photo/@ACBofficials)

टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज होने वाली है. इसको लेकर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने एक प्रमोशनल वीडियो लॉन्च किया है. इस वीडियो को देखकर पाकिस्तान को मिर्ची लग रही है. इस वीडियो में भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के मैप का इस्तेमाल किया गया है. इसमें अफगानिस्तान ने कुछ ऐसा किया है, जिससे पाकिस्तान को मिर्ची लग रही है. एसीबी ने गिलगित-बाल्टिस्तान और पीओके को भारत का हिस्सा दिखाया है.

ACB ने क्या लिखा?
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पोस्ट में लिखा कि इस सीरीज का पूरा देश बेसब्री से इंतजार कर रहा है. यह सीरीज उन दो देशों को करीब लाने वाली है, जो इतिहास, संस्कृति से जुड़ी हुई है. यह मैच से कहीं ज्यादा है. ये जुनून, उत्साह और महत्व से भरे मुकाबले हैं, जहां अफगानिस्तान और भारत लाखों लोगों की उम्मीदों और गौरव को लेकर मैदान में उतरेंगे.

ACB के वीडियो में क्या है?
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम इंडिया के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज का प्रमोशनल वीडियो को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो में एक भारत-पाकिस्तान और अफगानिस्तान का नक्शा दिखाया गया है. इस वीडियो में एसीबी ने गिलगित-बाल्टिस्तान और पीओके को भारत का हिस्सा दिखाया है. इस वीडियो से पाकिस्तान को मिर्ची लगी है.

अफगानिस्तान-पाकिस्तान संबंधों में तनाव-
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संबंधों में काफी समय से तनाव बना हुआ है. दोनों देशों के बीच सीमा पर विवाद हो रहा है. दोनों के बीच झड़पें भी हुई हैं. पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर तहरीक-ए-तालिबान को शरण देने का आरोप लगाया है. अब एसीबी के जारी किए गए वीडियो के कारण विवाद और भी बढ़ गया है.

3 मैचों की टी20 सीरीज-
अफगानिस्तान और भारत के बीच टी20 सीरीज का आगाज 13 सितंबर को होगा. 3 मैचों की सीरीज के बाकी दो मैच 15 और 17 सितंबर को खेले जाएंगे. तीनों मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे.

ये भी पढ़ें: